{"_id":"6ab141440e0b609dea0524f6","slug":"preparations-underway-to-start-sugar-mill-in-first-fortnight-of-november-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1029-146707-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: शुगर मिल को नवंबर को पहले पखवाड़े में चलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: शुगर मिल को नवंबर को पहले पखवाड़े में चलाने की तैयारी
Mon, 21 Sep 2026 08:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 21 Sep 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
डोईवाला। शुगर मिल प्रशासन नए गन्ना पेराई सत्र के लिए तैयारियां में जुट गया है। मिल की मरम्मत कार्यों को समय पर पूरा कराने के लिए समयसीमा तय की गई है। मिल प्रशासन की ओर से बताया कि नवंबर के पहले पखवाड़े में मिल का गन्ना पेराई सत्र शुरू कराने की तैयारी है।
सोमवार को शुगर मिल के अधिशासी निदेशक अजयवीर सिंह ने मिल के नए गन्ना पेराई सत्र की तैयारियों के संबंध में जानकारियों को साझा किया। मिल में इन दिनों सभी विभागों में तेजी से मरम्मत कार्य को अंजाम दिया जा रहा है जिससे समय पर मिल गन्ना पेराई के लिए तैयार हो जाए। सभी इंजीनियरिंग और मैकेनिकल कामों को समय पर पूरा कराने के लिए मिल के विभागों के अफसरों को लगा दिया गया है। शुगर मिल के अधिशासी निदेशक अजयवीर सिंह ने बताया कि पिछली बार कम गन्ना आपूर्ति हुई थी जिसकी भरपाई के लिए इस बार योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। विभिन्न गन्ना क्रय केंद्रों को सुचारु रखने से लेकर ताजा गन्ना उठान कर मिल तक पहुंचाने की रणनीति तैयार कर दी गई है। अधिशासी निदेशक ने बताया कि आने वाले नए पेराई सत्र के मिल गन्ना मूल्य भुगतान के लिए अपने स्रोतों पर निर्भर होने का प्रयास कर रही है जिससे समय पर किसानों को भुगतान मिल जाए। बताया कि सभी व्यवस्थाओं को जल्द पुख्ता बना लिया जाएगा। अनुमानित 25 लाख क्विंटल गन्ना पेराई करने का प्रयास मिल करेगी।