फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Preparation to collect toll from local people

स्थानीय लोगों से टोल से वसूलने की तैयारी

Sun, 09 Oct 2022 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:48 AM IST
सार

वर्तमान में डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए टोल पूरी तरह से निशुल्क रखा जा गया है। शुरूआत से ही टोल प्लाजा के संचालन के लिए व्यवस्था बनाते हुए डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए निजी वाहनों को पूरी तरह से टोलमुक्त रखा गया, जबकि कर्मशियल वाहनों से नियमानुसार शुल्क लिया जाता रहा है। पिछले कुछ दिनों से स्थानीय लोग जब निशुल्क पास के लिए जा रहे तो उनके पास बनाने में टोल संचालन करने वाली कंपनी आनाकानी कर रही है।

विज्ञापन
Preparation to collect toll from local people

विस्तार

नेशनल हाईवे लच्छीवाला टोल प्लाजा से विधानसभा डोईवाला के लोगों से भी टोल वसूलने की तैयारी हो रही है। वर्तमान में डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए टोल पूरी तरह से निशुल्क रखा जा गया है।
विज्ञापन

देहरादून हरिद्वार हाईवे के लिए टोल बैरियर लच्छीवाला जंगल में बनाया गया है। शुरूआत से ही टोल प्लाजा के संचालन के लिए व्यवस्था बनाते हुए डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए निजी वाहनों को पूरी तरह से टोलमुक्त रखा गया, जबकि कर्मशियल वाहनों से नियमानुसार शुल्क लिया जाता रहा है। पिछले कुछ दिनों से स्थानीय लोग जब निशुल्क पास के लिए जा रहे तो उनके पास बनाने में टोल संचालन करने वाली कंपनी आनाकानी कर रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि आवाजाही के लिए 315 का छूट वाला पास बनाया जाएगा।
विज्ञापन

डोईवाला विधानसभा के करीब 12 हजार से अधिक निजी वाहन चलाने वाले लोग इसको लेकर रोष जता रहे हैं। क्षेत्र के कई लोगों ने बताया कि जब वह पास नवीनीकरण के लिए गए तो उन्हें लौटा दिया गया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे बनाने के लिए हर स्तर पर सहयोग किया है। ऐसे में सुविधा के हकदार होते हैं। नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि सागर मनवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, भारत भूषण कौशल, मंदीप बजाज आदि ने विधानसभा के लोगों के लिए बनाई गई व्यवस्था को यथावत रखने की मांग की है। कहा कि यदि व्यवस्था में बदलाव करने का प्रयास किया गया तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल बैरियर पर निशुल्क पास का कोई प्रावधान नहीं है। विभाग की ओर से भी आदेश है कि छूट वाला पास बनाया जाए। फिलहाल व्यवस्था को पूरी तरह से बंद भी नहीं किया गया है।

-राजन तिवारी, टोल मैनेजर।
टोल बैरियर संचालकों को स्थानीय लोगों के लिए पूर्ववर्ती व्यवस्था को यथावत रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। डोईवाला विधानसभा के लोगों को टोल से किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए निर्देशित किया गया है।
-बृजभूषण गैरोला, विधायक, डोईवाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed