{"_id":"627e76aa0e393060b256eeef","slug":"police-rescued-tourist-trapped-on-stone-in-ganga-for-24-hours-rishikesh-news-drn4116235177","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे से गंगा में पत्थर पर फंसे पर्यटक को पुलिस ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे से गंगा में पत्थर पर फंसे पर्यटक को पुलिस ने किया रेस्क्यू
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात को शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम के पार गंगा के बीच बड़े पत्थर पर राजस्थान का एक पर्यटक फंस गया। अगले दिन सुबह जब कृषि उत्पादन मंडी समिति ऋषिकेश के अध्यक्ष की नजर युवक पर पड़ी तो उन्होंने कैलास गेट चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची जल पुलिस ने करीब 24 घंटे से गंगा के बीच में फंसे युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया।
शुक्रवार सुबह 6.30 पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती शीशमझाड़ी क्षेत्र में गंगा किनारे टहल रहे थे। इस दौरान उनको दयानंद आश्रम के पार पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में गंगा के बीचोबीच पत्थर पर एक युवक फंसा हुआ नजर आया। युवक मदद के लिए हाथ हिलाते हुए आवाज लगा रहा था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कैलाश गेट चौकी इंचार्ज योगेश पांडेय को दी। सूचना मिलते मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत जल पुलिस को मौके पर बुलाया। जल पुलिस ने युवक को राफ्ट की सहायता से गंगा के बीच से सकुशल बाहर निकाल लिया। थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि युवक की पहचान भीम सिंह (27) पुत्र बलवंत सिंह निवासी ग्राम आवलोम, पोस्ट आफिस आवलोम, जिला जोधपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। युवक ने बताया कि वह परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। बृहस्पतिवार को गंगा किनारे घूम रहा था। लेकिन अचानक किनारे पर पानी बढ़ गया और वह फिसलकर गंगा में गिर गया। युवक ने बताया वह तैरकर एक बड़े पत्थर पर चढ़ गया और पूरी रात मदद की आस में गुजारी। उसने बताया कि पानी का बहाव तेज होने के चलते वह नदी पार नहीं कर पा रहा था। सुबह उसने किनारे पर एक व्यक्ति को देखा तो मदद के लिए आवाज लगाई।