फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Police have registered a case against two youths

Rishikesh News: किसी और की जमीन दिखाकर लाखों हड़पे, मुकदमा दर्ज

Sat, 24 Feb 2024 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police have registered a case against two youths
जमीन धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों युवकों पर दूसरे व्यक्ति की भूमि अन्य को बेचने का आरोप है।
विज्ञापन


गुमानीवाला निवासी दिनेश सिल्सवाल ने रायवाला पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सतेंद्र पोखरियाल और रविंद्र पोखरियाल ने नवाबवाला स्थित एक जमीन को अपना बताकर उसे 65 लाख 70 हजार रुपये में बेच दिया। अनुबंध पत्र के मुताबिक तय की गई धनराशि सतेंद्र को दी गई। लेकिन जब सतेंद्र को भूमि पर कब्जा दिलाने और दाखिल खारिज की कार्रवाई करने को कहा गया तो वह टाट मटोल करने लगा।




बाद में ज्ञात हुआ कि उक्त भूमि किसी और की है। सतेंद्र पैसे लौटाने से इंकार कर रहा है। दिनेश ने आरोप लगाया कि सतेंद्र व उसके भाई ने सोची समझी साजिश के तहत किसी और की जमीन दिखाकर धोखाधड़ी की और अब मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed