{"_id":"62c862a5061e615d1d3d8ffd","slug":"police-caught-the-accused-of-bike-theft-rishikesh-news-drn4166803167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी का आरोपी पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोरी का आरोपी पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेशम माजरी में घर के बाहर खड़ी बाइक को बीते बुधवार को चोरी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रेशम माजरी निवासी अनुज पाल ने डोईवाला कोतवाली में बाइक चोरी की तहरीर दी। तहरीर में बताया कि पांच जुलाई की रात को उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। सुबह घर के बाहर खड़ी बाइक गायब मिली। कोतवाल मनोज मैनवाल ने बताया कि पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। करीब 12 कैमरे चेक करने के बाद आरोपी की पहचान हुई। पुलिस टीम ने बालक्वांरी चौक क्षेत्र से आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अनीश पुत्र इस्लाम निवासी फतेहपुर टांडा डोईवाला के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी में बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बाइक बरामद कर ली।
किसानों ने मांगा चीनी मिल से बकाये गन्ना मूल्य का भुगतान
गन्ना किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चीनी मिल के अधिकारियों से मिलकर किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान तत्काल देने की मांग की है। कहा कि भुगतान नहीं होने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े तमाम गन्ना किसान शुक्रवार को चीनी मिल डोईवाला पहुंचे और मुख्य लेखाकार से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर वार्ता की। बताया कि गन्ना किसानों का करीब 37 करोड़ चीनी मिल पर बकाया है। डोईवाला गन्ना समिति से जुड़े किसानों का 20 करोड़ बकाया है। संयुक्त किसान मोर्चा अध्यक्ष ताजेंद्र सिंह ने कहा कि जुलाई माह में किसानों को कई तरह के व्यय करने पड़ते हैं। इस माह में ही धान की पौध लगाने से लेकर अन्य खर्चे आ जाते है। लिहाजा समय पर गन्ना मूल्य भुगतान कराया जाए। भाकियू टिकैत ग्रुप जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह खालसा और उम्मेद वोरा ने कहा चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त हुए कई माह बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक मिल प्रशासन ने भुगतान के लिए ठोस प्रयास नहीं किए गए। कहा कि मिल किसानों का जल्द भुगतान करे। वहीं, मिल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि गन्ना किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द भुगतान हो जाएगा। इस दौरान बलबीर सिंह, जाहिद अंजुम, गुरदीप सिंह, किशन सिंह आदि किसान मौजूद थे।