{"_id":"694c4e7416e73ec97502e6e4","slug":"players-from-the-pilgrimage-city-performed-brilliantly-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-864212-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: राष्ट्रीय चैंपियनशिप में तीर्थनगरी के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: राष्ट्रीय चैंपियनशिप में तीर्थनगरी के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
Thu, 25 Dec 2025 02:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
गुमानीवाला स्थित उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है। जूजित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हल्द्वानी में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर अंडर-18 जूजित्सु चैंपियनशिप में तीर्थनगरी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए।
एकेडमी की कोच प्रज्ञा जोशी ने बताया कि तीर्थनगरी के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्नति रावत ने बालिकाओं की अंडर-12 आयु वर्ग के 40 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपने वर्ग की राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। उन्नति ने एक रजत पदक भी अपने नाम किए।
वहीं, नीतिका पंत और तेजस सिंह ने कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया। इस अवसर पर जूजित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के निदेशक प्रशासन सतीश जोशी, महेश नेगी, रशिका सिद्धिकी, गौरव सिंह गिन्नी, दीपक महर, आशीष बिजल्वाण, दीपक नौटियाल, अरुण कुमार सूद, नीलेश जोशी ने खिलाड़ियों को बधाई दी।