फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Permit over, still Vikram running

परमिट खत्म, फिर भी चल रहे विक्रम

Sat, 11 Sep 2021 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Permit over, still Vikram running
बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के सड़को पर दौड़ता विक्रम। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। परमिट खत्म हो चुके विक्रम और ऑटो भी शहर और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। नियम विरुद्ध चल रहे इन वाहनों के खिलाफ न तो यातायात पुलिस कार्रवाई कर पा रही है और न ही परिवहन विभाग। शाम ढलते ही अधिकांश वाहन सड़कों पर उतर जाते हैं।
विज्ञापन

शहर में करीब 1200 ऑटो विक्रम संचालित होते हैं। जिन ऑटो-विक्रमों का परमिट खत्म हो जाता है उनके चेसिस काटकर एआरटीओ कार्यालय में जमा कराया जाता है। उसके बाद संबंधित ऑटो, विक्रम को कटवा दिया जाता है। लेकिन इसके उलट चेसिस कटने के बाद भी ऑटो विक्रम सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। कई ऑटो विक्रम ऐसे हैं। जिनका परमिट तीन साल पहले खत्म हो चुका है, आरसी कैंसिल हो चुकी है, फिर भी सड़कों पर सवारी ढो रहे हैं। ऐसे विक्रम ऑटो को न तो परिवहन विभाग चिह्नित कर पा रहा है, न ही यातायात पुलिस। ऐसे वाहनों के संचालित होने से शहर में वाहन का दबाव जैसी स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन

न ब्रेक लाइट न रिफ्लेक्टर
शहर की सड़कों पर संचालित होने वाले अधिकांश ऑटो विक्रम की ब्रेक लाइट काम नहीं करती, इनके पीछे रिफ्लेक्टर और रेडियम टेप भी नहीं लगी होती है, ऐसे में यदि कोई ऑटो विक्रम अचानक से रुक गया तो, पीछे आने वाले वाहन चालक को इसका अंदाजा नहीं होता। जिससे पीछे आ रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त होता जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच सड़क में सवारी बिठा रहे ऑटो विक्रम चालक
शहर की सड़कों पर संचालित होने वाले ऑटो विक्रम सवारी को देखते ही बीच सड़क पर ही ब्रेक मारकर सवारी बिठाते हैं, इससे जहां सड़कों पर जाम लगता है, वहीं दूसरी पीछे से आ रहे वाहन चालक को परेेशानी होती है। जबकि नियमानुसार सवारी मिलने पर ऑटो विक्रम को इंडीकेटर देकर सड़क से साइडकर फिर रोक सवारी बिठानी चाहिए। इस सब बातों को न तो यूनियन के प्रतिनिधि संबंधित चालकों को बताते हैं, न ही परिवहन विभाग इस बात को लेकर यूनियन के पदाधिकारियों के संवाद करता है।
रामझूला क्षेत्र में नहीं रुक रही ओवरलोडिंग
रामझूला क्षेत्र में एआरटीओ टिहरी गढ़वाल की ओर से जांच न किए जाने से ऑटो विक्रम में ओवरलोड सवारियां ढोई जा रही है। जो विक्रम छह प्लस एक में पास है उसमें 11 सवारी ढोई जा रही हैं, इसी प्रकार ऑटो में भी आठ से नौ सवारियां ढोई जा रही है।

परिवहन विभाग की ओर से समय पर ऑटो विक्रम और अन्य वाहनों की जांच की जाती है। यदि कोई बिना परमिट का वाला विक्रम संचालित होते मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-पंकज श्रीवास्तव, एआरटीओ (प्रवर्तन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed