फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   People struggled with jam throughout the day in the city

शहर में दिनभर जाम से जूझते रहे लोग

Sat, 28 May 2022 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
People struggled with jam throughout the day in the city
शहर में वीकेंड पर सुबह से शाम तक जाम लगा रहा। जाम में स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों व तीर्थयात्रियों के वाहन फंसे रहे। दिनभर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। नेपाली फार्म से तपोवन पहुंचने में डेढ़ घंटा लग गया। कई जगह गली मोहल्लों के अंदर भी दूसरे राज्यों के वाहन घुस गए। जिससे वहां भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन

वीकेंड पर दिल्ली हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के पर्यटक तीर्थनगरी में राफ्टिंग, कैपिंग, ट्रेकिंग, बजी जंपिंग के लिए आते हैं। शनिवार को बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों के वाहन आने से शहर में हाईवे से लेकर गलियों में जाम लगा रहा। सबसे ज्यादा खराब स्थिति नेपाली फार्म से श्यामपुर फाटक तक और श्यामपुर फाटक से श्यामपुर पुलिस चौकी तक रही। नेपाली फार्म की ओर से खैरी पेट्रोल पंप के पास दूसरे राज्यों के वाहन चालकों की ओर से तीन-तीन लाइन लगाने के बाद स्थिति और बेकार हो गई।
विज्ञापन

वहीं श्यामपुर पुलिस चौकी से खदरी तिराहा तक पर्यटकों की गाड़ियां तीन-तीन लाइनों में खड़ी हो गई। फाटक पर वाहनों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के जवान भी तैनात थे लेकिन वाहनों की भीड़ एक साथ आने पर स्थिति बेकाबू हो गई। तीर्थयात्रियों के कई वाहन भी जाम में फंसे रहे। पुलिस ने एक एक वाहन कर फाटक से निकाले। वहीं कोयलघाटी तिराहा भी वाहनों का जाम लगता रहा। कोयलघाटी से बाजार तक वाहन रेंगरेंगकर चलते रहे। हरिद्वार की ओर से आ रहे वाहनों को पुलिस ने श्यामपुर पुलिस चौकी से नटराज चौक भेजा। कई वाहन नटराज चौक से देहरादून रोड होते हुए आईएसबीटी पहुंचे। कई वाहन आईएसबीटी चंद्रभागा पुल पहुंच गए। यहां पहले से ही जाम लग रहा था। यहां पर भी वाहनों को निकालने के दौरान चंद्रभागा पुल से देहरादून रोड तिराहा पर वाहनों का जाम लगा रहा। कुछ वाहनों को पुलिस ने पुरानी चुंगी से हीरालाल मार्ग, रेलवे रोड होते हुए नटराज चौक भेजा। दिल्ली हरियाणा के कई वाहन चौदहबीघा की ओर से घुसने की कोशिश करते रहे, लेकिन यहां पर पुलिस ने उन्हें भैरव मंदिर होते हुए एनएच-58 पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटपाथ पर कब्जा भी वन रहा जाम का कारण
सड़क के फुटपाथ पर ठेली और खोमचे लगने से राहगीर फुटपाथ की बजाय पक्की रोड पर चलने को मजबूर होते हैं। फुटपाथ पर कब्जा भी शहर में जाम का कारण बन रहा है। इससे भी वाहन चालक राहगीर को बचाने के चक्कर में अपने वाहनों को धीमे चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed