फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   People have been drinking dirty water for ten days

Rishikesh News: दस दिन से गंदा पानी पी रहे हजारों लोग

Wed, 06 May 2026 03:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 06 May 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
People have been drinking dirty water for ten days
जल संस्थान और जल निगम के बीच समन्वय की कमी से पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हैं। शैल विहार, प्रगति विहार और डीजीबीआर कैंप के आसपास दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। करीब पांच हजार की आबादी पिछले दस दिन से परेशान है। जल संस्थान ने मरम्मत की जिम्मेदारी जल निगम पर डाली है। जल निगम के अधिकारी क्षतिग्रस्त लाइनों की सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन




करीब दो महीने पहले पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम ऋषिकेश ने जर्मन बैंक के सहयोग से सीवर लाइन बिछाई थी। सीवर लाइन बिछाने के दौरान कई पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। मरम्मत ठीक से न होने के कारण ये लाइनें दोबारा टूट गईं। हाल ही में हुई बारिश से सीवर लाइनों के बैठने से भी पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विज्ञापन


इन क्षतिग्रस्त लाइनों के कारण शैल विहार में एक सप्ताह से ऊर्जा निगम के कार्यालय और कॉलोनी में पानी की आपूर्ति ठप है। बीएसएनएल की आवासीय कॉलोनी में पानी का दबाव कम है। डीजीबीआर कैंप और प्रगति विहार में लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। दूषित पानी से लोगों के बीमार होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

कोट-



- शैल विहार, प्रगति विहार, डीजीबीआर कैंप के पास कई स्थानों पर सीवर लाइन बिछाने के कारण पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त है। जिन स्थानों पर पूर्व में लीकेज ठीक किया गया था, वहां पर भी बारिश में सीवर लाइन के बैठने के कारण दोबारा से लीकेज हो रहा है। घरों में दूषित पानी आ रहा है। जल निगम के अधिकारी कार्रवाई को तैयार नहीं हैं। - सरोजनी थपलियाल, पार्षद, प्रगति विहार

---



शहर में सीवर लाइन बिछाने के बाद जहां-जहां पर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो रखी हैं, उन्हें ठीक करने का काम जल निगम का है। इतनी सारी जगहों पर लीकेज ठीक करना जल संस्थान से संभव नहीं है। जल निगम ही लाइनों का लीकेज ठीक करेगा। - अरुण विक्रम सिंह रावत, जलकल अभियंता, ऋषिकेश




---

शैल विहार, प्रगति विहार, आशुतोष नगर से सटे क्षेत्र में जहां-जहां पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें दिखवाया जाएगा। जल्द ही लीकेज ठीक करने के इंतजाम किए जाएंगे। - दीपक वत्स, एई, पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed