Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   People danced to the songs of folk singer Pritam Bharatwan

Rishikesh News: लोक गायक प्रीतम भरतवाण के गीतों पर झूमे लोग

Sat, 21 Nov 2026 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
People danced to the songs of folk singer Pritam Bharatwan
आईडीपीएल मैदान में पूर्व मेयर अनीता ममगाईं की ओर से इगास पर्व के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या और भैलो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी शिरकत की। लोकगीतों, पारंपरिक नृत्य और भैलो की रोशनी के बीच लोगों ने उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और परंपराओं का उत्सव मनाया।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इगास पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान, लोकआस्था और सामूहिक उल्लास का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध विरासत को सहेजने के साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि इगास पर्व अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहा है।
विज्ञापन

यह उत्तराखंड की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और समृद्ध लोकपरंपराओं का प्रतीक है। हरिद्वार सासंद त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि पहाड़ की लोकसंस्कृति केवल उत्सव नहीं बल्कि हमारी पहचान और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है। इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। पूर्व मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि इगास पर्व उत्तराखंड की विशिष्ट लोक परंपरा है। इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य लोकसंस्कृति को जीवंत बनाए रखना और समाज में आपसी मेलजोल एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागर ने किया मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक पद्मश्री प्रीतम भरतवाण के गीतों ने इगास पर्व की सांस्कृतिक संध्या में लोकसंस्कृति का रंग जमा दिया। उनके जागरों और पारंपरिक लोकगीतों की गूंज से पूरा माहौल पहाड़ी रंग में रंग गया। प्रीतम भरतवाण ने सरूली मेरु जिया लागिगे, मेरो हिमवंत देश, बांद अमरावती, गजना, फाेटू की मशीन गानों के साथ ही जागरों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस पर लोग देर रात तक झूमते रहे। वहीं भैलों खेलने के लिए खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed