{"_id":"581b92784f1c1b5e38438220","slug":"people-are-traveling-with-the-message-of-hygiene","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा के साथ लोगों को दे रहे स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा के साथ लोगों को दे रहे स्वच्छता का संदेश
rishikesh
Updated Fri, 04 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता का संदेश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 अक्तूबर से 9 नवंबर तक स्वर्गाश्रम स्थित वानप्रस्थ आश्रम में डायमंड कंपनी श्री रामकृष्णा एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड सूरत (गुजरात) से आए हुए करीब 1200 सदस्यों के दल ने यात्री, पर्यटक और स्थानीय लोगों को यात्रा के साथ पर्यावरण स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दल के सदस्यों ने डायमंड कंपनी के मालिक गोविंद भाई ढोलकिया के साथ मिलकर स्वर्गाश्रम गंगाघाटों की सफाई की। दल के सदस्यों ने रामझूला गंगाचौक, नावघाट, लक्ष्मीनारायण घाट, गीताभवनघाट, भारतसाधु समाज घाट, परमार्थनिकेतन घाट, वानप्रस्थघाट, वेदनिकेतन गंगाघाटों की सफाई की।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने हाथों में झाडू थामकर घाट पर सफाई अभियान चलाया। साथ ही घाटों की धुलाई की। इस दौरान उन्होंने आसपास ठेली, खोखे संचालकों और स्थानीय दुकानदारों को कूड़ा जमा करने के लिए 150 डस्टबिन दिए। स्वच्छता अभियान के दौरान करीब दो कुंटल कूड़ा़ एकत्रित हुआ। जिन्हें नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के कूड़ा वाहन से नपा के कूड़ा स्थल पर एकत्रित किया गया।
विज्ञापन
डायमंड कंपनी स्वामी गोविंद भाई ढोलकिया ने कहा कि हमारी कंपनी के सदस्य एक परिवार है और हमारा परिवार जहां भी घूमने जाता है। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान की अलख जगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश देता है। मौके पर जयंती भाई नरोला, राहुल भाई ढोलकिया, दिनेश भाई नरोला, भावेश, इंद्रप्रकाश अग्रवाल, माधव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।