फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   People are scared due to the arrival of elephant

Rishikesh News: ढालवाला क्षेत्र में हाथी के आने से दहशत में लोग

Wed, 25 Mar 2026 02:56 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 25 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
People are scared due to the arrival of elephant
नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ढालवाला अंतर्गत वार्ड नंबर 10 और 11 ढालवाला क्षेत्र में 23 मार्च देररात एक हाथी की आवाजाही हुई। हाथी करीब एक से डेढ़ घंटे तक आवासीय क्षेत्र की आंतरिक गलियों में घूमता रहा। इससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। कई लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में हाथी की आवाजाही का वीडियो कैद कर दिया। इस दौरान हाथी ने दो आवासीय भवनों की चहारदीवारी को आंशिक रूप से तोड़ दी।
विज्ञापन


स्थानीय नागरिक मनोज पंवार, विरेंद्र पटवाल, विनोद सकलानी ने बताया कि आवासीय क्षेत्र में हाथी के घूमने से लोगों में दहशत है। कोई अप्रिय घटना घटित न हो इसके लिए उन्होंने नरेंद्रनगर वन प्रभाग मुनि की रेती से क्षेत्र में गश्त करने की मांग की है।
विज्ञापन




नरेंद्रनगर रेंज अधिकारी विवेक जोशी ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। ढालवाला क्षेत्र में हाथी आने की सूचना पर वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वन कर्मचारियों की निगरानी के बाद ही हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया। उन्होंने बताया कि ढालवाला क्षेत्र जंगल की सीमा से सटा है। चंद्रभागा नदी से हाथी कई बार आवासीय क्षेत्र की ओर मुड़ जाता है। वन कर्मचारी लगातार गश्त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed