फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Pensioners performed bhajan-kirtan in the Block Education

Rishikesh News: पेंशनर्स ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में किया भजन-कीर्तन

Tue, 17 Dec 2024 01:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Pensioners performed bhajan-kirtan in the Block Education

विज्ञापन
सेवानिवृत राजकीय पेंशनर संगठन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी जोगियाणा, अठूरवाला कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया।

संगठन से जुड़े धनबीर सिंह बिष्ट ने कहा कि उपखंड अधिकारी को पूर्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया था कि पेंशनरों की वर्षो से लंबित मांगों और बीर सिंह राठौड़ और रामदेव भट्ट के उपार्जित अवकाश का निराकरण नही हुआ है। चिकित्सा के प्रतिपूर्ति के बिल छह महीने से अधिक समय से लटके हुए हैं। इसलिए संगठन से जुड़े लोगों ने धरना प्रदर्शन किया है।




आरोप लगाया कि खंड शिक्षा अधिकारी अपनी कुर्सी पर बैठ रहे। उन्होंने पेंशनर संगठन की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। जिस कारण पेंशनर ने भजन कीर्तन भी किया। लेकिन उसके बावजूद भी अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। जिसके बाद निर्णय लिया गया कि संगठन आगामी 23 दिसंबर को उप जिलाधिकारी डोईवाला कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेगा। अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह बिष्ट और संचालन सोहन सिंह नेगी, धर्म सिंह कृषाली ने किया। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह कृषाली, सचिव सोहन सिंह नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष धर्म सिंह कृषाली, सलाहकार राजेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण दत्त भट्ट ने संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed