फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Parking and traffic problems echoed in public dialogue

जनसंवाद में गूंजी पार्किंग और यातायात की समस्या

Wed, 04 Aug 2021 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Parking and traffic problems echoed in public dialogue
साइबर सेल एवं यातायात कार्यालय के उद्घाटन के दौरान डीआईजी नीरू गर्ग को पुष्पगुच्छ देती टिहरी गढ? - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती अंतर्गत तपोवन और मुनिकीरेती क्षेत्र में पार्किंग और यातायात की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने डीआईजी नीरु गर्ग के सामने अपनी समस्या रखी।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना मुनिकीरेती की ओर से ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तपोवन और मुनिकीरेती के जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर डीआईजी नीरु गर्ग को क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। तपोवन के त्रिलोक भंडारी और शंकर राय ने कहा कि तपोवन क्षेत्र में पार्किंग की बहुत बड़ी समस्या है। यहां होटल संचालकों के पास कमरों की सुविधा है, लेकिन पार्किंग की सुविधा नहीं होने से पर्यटकों के वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं जो जाम का कारण बनते हैं। राजेंद्र भंडारी ने कहा कि तीर्थनगरी में सारी भीड़ तपोवन क्षेत्र पहुंचती है। क्षेत्र में पार्किंग सुविधा नहीं होने से स्थानीय लोगों के साथ ही सैलानियों को दिक्कत होती है। कहा ऋषिकेश की पुलिस पूरी भीड़ को मुनिकीरेती क्षेत्र में भेज देती है। जिससे यहां के लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि लोगों को पार्किंग की परेशानी न हो इसके लिए खारास्रोत में जो पार्किंग बनी हुई है, उसे तब तक पुलिस प्रशासन की ओर से नि:शुल्क चलाया जाएगा, जब तक इसका टेंडर नहीं होता है। कहा तपोवन, मुनिकीरेती में पार्किंग की सुविधा है, लेकिन पर्यटक शुल्क के फेर में अपने वाहनों को पार्किंग नहीं करते हैं। कहा अब ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि जिन पर्यटकों के वाहन सड़क किनारे भी खड़े हैं। उनसे पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा। फिर न चाहते हुए पर्यटकों को अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही लगाना पड़ेगा। यातायात और पार्किंग की व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इसके अलावा डीआईजी ने स्थानीय पुलिस को क्षेत्र में अधिक से अधिक बाहरी लोगों का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर टिहरी एसएसपी तृप्ति भट्ट, एडिशनल एसपी राजन सिंह, नगरपालिका मुनिकीरेती अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, चंद्रवीर पोखरियाल, सीओ रविंद्र चमोली, थाना मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक कमलमोहन भंडारी, मनोज द्विवेदी, धर्म सिंह, अनुराग पयाल, लेखराज भंडारी, बीना जोशी, सुलोचना कपरुवाण, रवि भंडारी आदि शामिल थे।
साईबर सेल और यातायात कार्यालय का शुभारंभ
डीआईजी नीरु गर्ग ने ढालवाला चौकी में साइबर सेल और तपोवन चौकी में यातायात कार्यालय शुरु किया। डीआईजी ने कहा कि साइबर क्राइम के ठगी लोगों को अब इससे राहत मिलेगी। इसके अलावा यातायात कार्यालय खुलने से लोग अपने चालान संबंधित कार्य इस कार्यालय में ही निपटा सकेंगे।

जनसंवाद में गायब रहे प्रतिनिधि
थाना मुनिकीरेती पुलिस की ओर से ओआईएमटी में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीआईजी ने कार्यक्रम में शिरकत की। लेकिन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की भीड़ कम देखने को मिली। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की अपेक्षा पुलिस जवानों की अधिक भीड़ रही। पुलिस प्रशासन की ओर से इसका व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार न होने के कारण जनप्रतिनिधि डीआईजी से रुबरु होने से वंचित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed