फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Pagoda echoes with the joy of bomb blasts on Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

Sat, 22 Feb 2020 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Pagoda echoes with the joy of bomb blasts on Mahashivratri
डोईवाला स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : RISHIKESH
महाशिवरात्रि पर पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर समेत तीर्थनगरी के समस्त शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह करीब एक बजे से रात आठ बजे तक शिवालय बम भोले के जयकारों गूंजते रहे। तड़के से ही शिवभक्त लंबी लाइनों में जलाभिषेक के लिए खड़े रहे। पुलिस अनुसार देर रात तक प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर में लाखों और वीरभद्र महादेव मंदिर में दस हजार श्रद्घालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह तक हुई बारिश के कारण नीलकंठ जाने वाले श्रद्घालुओं की संख्या में कुछ घंटे कमी देखी गई। सुबह नौ बजे मौसम खुशनुमा होने के बाद शिवभक्तों का तांता लग गया। श्रद्घालुओं की आमद से रामझूला पुल और स्वर्गाश्रम क्षेत्र पूरी तरह से पैक हो गया। पूरे दिन नीलकंठ पैदल मार्ग पर बोल बम और हर हर महादेव के जयकारे गुंजते रहे। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं जैसे बाबा काली कमली आश्रम, बालक सेवा मंडल बरेली, नीलकंठ सेवा समिति, करनाल और हरियाणा के श्रद्घालुओं की ओर से शिवभक्तों के लिए जगह-जगह ठहरने और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था भी की गई थी। ज्यों ज्यों दिन बीतता गया मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ने लगा। प्रसिद्ध वीरभद्र महादेव मंदिर, चंद्रेश्वर महादेव मंदिर और सोमेश्वर महादेव मंदिर में देर शाम तक शिवभक्त लंबी लाइनों में लगे रहे।
विज्ञापन

बारिश के बाद मेलों में लौटी रौनक
वीरभद्र और सोमेश्वर महादेव मंदिर में तड़के हुई भारी बारिश का असर मेलों की रौनक पर साफ दिखा। नतीजा ये रहा कि दोपहर बाद मेलों में भीड़ उमड़ना शुरू हुई। वीरभद्र महादेव और सोमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित मेले में लोगों ने पहुंचकर जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान चरखी, झूले, ड्रेगन, जिग-जैग समेत स्टॉल पर चटपटे व्यंजनों का स्वाद भी चखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने परिवार संग किया जलाभिषेक
ऋषिकेश । महाशिवरात्रि पर्व पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने परिवार के साथ सिद्ध पीठ वीरभद्र महादेव मंदिर पहुंचकर भोले का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान शंकर सभी देवों के आराध्य हैं। आज के दिन जलाभिषेक करने से भगवान शिव सभी की मनोकामना पूर्ण करते हैं।
नीलकंठ पैदल मार्ग पर धमका हथियों का दल
ऋषिकेश। बृहस्पतिवार देर रात नीलकंठ पैदल मार्ग पर मौनी बाबा के समीप हाथियों का झुंड आ धमका। इससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मचने से एक कांवड़ यात्री घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पहुंची वन विभाग की टीम ने फायर कर कर हाथियों को जंगल में खदेड़ा और श्रद्घालुओं की आवाजाही को सुचारु किया।

बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे तीन हाथियों का दल पैदल मार्ग पर आ धमकने से श्रद्घालु बेतहाशा अंधेरे में जान बचाने के लिए भागने लगे। कुछ लोग डर के मारे जंगलों में छुप गए। इस भगदड़ में लखनऊ के एक श्रद्घालु को चोट भी लगी है। हालांकि हाथियों का एक झुंड दोबारा देर रात करीब दो बजे आ धमका। एहतियातन के तौर पर मुस्तैद वनकर्मियों ने पुन: फायर कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। शुक्रवार सुबह 11 बजे वार्डन एलपी टम्टा और रेंज अधिकारी धीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से उक्त क्षेत्र में 24 घंटे वनकर्मियों को चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं।

महाशिवरात्रि के अवसर पर वीरभद्र महादेव मंदिर में लगा मेला।

महाशिवरात्रि के अवसर पर वीरभद्र महादेव मंदिर में लगा मेला।- फोटो : RISHIKESH

ऋषिकेश स्थित  शिवालय में परिवार सहित जलाभिषेक करते विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल।

ऋषिकेश स्थित शिवालय में परिवार सहित जलाभिषेक करते विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल।- फोटो : RISHIKESH

 नीलकंठ पैदल मार्ग से गुजरते श्रद्धालु।

नीलकंठ पैदल मार्ग से गुजरते श्रद्धालु।- फोटो : RISHIKESH

 वीरभद्र महादेव मंदिर में जलाभिषेक को लगी श्रद्धालुओं की कतार।

वीरभद्र महादेव मंदिर में जलाभिषेक को लगी श्रद्धालुओं की कतार।- फोटो : RISHIKESH

 सोमेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

सोमेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।- फोटो : RISHIKESH

चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक करते श्रद्धालु।

चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक करते श्रद्धालु।- फोटो : RISHIKESH

 नीलकंठ महादेव मंदिर में इस तरह किया गया भगवान शंकर का श्रृंगार।

नीलकंठ महादेव मंदिर में इस तरह किया गया भगवान शंकर का श्रृंगार।- फोटो : RISHIKESH

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़?

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़?- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed