{"_id":"58e93a294f1c1bf8335b77ac","slug":"padmashri-dr-prof-ravi-kant-will-be-director-of-rishikesh-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मश्री डा. प्रो. रविकांत होंगे एम्स के निदेशक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मश्री डा. प्रो. रविकांत होंगे एम्स के निदेशक
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
Updated Sun, 09 Apr 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
पद्मश्री डा. प्रोफेसर रविकांत ।
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की ऋषिकेश शाखा में जल्द पूर्णकालिक निदेशक की तैनाती हो जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा इस पद के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी केजीएमयू, लखनऊ के वाइस चांसलर पद्मश्री व यश भारती से सम्मानित डा. प्रो. रविकांत का चयन मार्च में ही हो चुका है।
विज्ञापन
वह इसी माह ऋषिकेश एम्स में निदेशक का पदभार संभालेंगे। गौरतलब है कि एम्स ऋषिकेश के पहले निदेशक व सीईओ डा. प्रोफेसर राजकुमार बीते साल जुलाई 2016 में इस्तीफा दे चुके हैं। इसके बाद से यहां पूर्णकालिक निदेशक की तैनाती नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
इसके बाद से एम्स की जोधपुर शाखा के निदेशक डा. प्रोफेसर संजीव मिश्रा ऋषिकेश एम्स शाखा का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे हैं। एम्स सूत्रों की मानें तो वह कार्य की स्थिति के लिहाज से ही एम्स ऋषिकेश को समय दे पाते हैं। चूंकि अभी एम्स परियोजना का काफी हद तक कार्य होना बाकी है, ऐसे में यहां पूर्णकालिक निदेशक की जरुरत महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन
ऋषिकेश एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि मंत्रालय की ओर से इस पद के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के वीसी डा. प्रोफसर रविकांत का मार्च-2017 में चयन कर लिया गया है। केजीएमयू में उनका कार्यकाल 10 मार्च के आसपास पूरा हो चुका है।