{"_id":"60ef404d8ebc3ecadc7656e5","slug":"organizations-adamant-on-the-arrest-of-five-people-including-the-corporation-councilor-rishikesh-news-drn3844749180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद सहित पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद सहित पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े संगठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। गर्भस्थ शिशु की मौत पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के सदस्यों ने कोतवाली परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। निगम पार्षद समेत अन्य पांच लोगों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर विहिप सदस्यों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। दो दिन के अंदर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
बुधवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के जिलामंत्री अजय कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली परिसर में एकत्रित हुए। गुस्साए लोगों ने कोतवाली परिसर में नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। दल सदस्यों ने कहा कि बीते आठ जुलाई को पशुलोक बैराज कॉलोनी में निगम पार्षद शौकत अली समेत पांच अन्य लोग बबीता के घर में घुसकर उनके बच्चे और उनकी दो महीने की गर्भवती बेटी के साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने के बाद बीते मंगलवार को गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। कोतवाली में निगम पार्षद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। लेकिन उसके बावजूद भी कोतवाली पुलिस ने अभी तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया है। दो दिन के अंदर निगम पार्षद समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार न करने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर दिलीप मिश्रा, मनोज पाठक, संजीव चौहान, चंदन सिंह, रोमा सहगल, रजनी बिष्ट, पुनीता भंडारी, अनीता, ऊमा, लक्ष्मी देवी, सतवीर सिंह मखलोगा, दीपक, गोपाल सिंह बिष्ट, राजू बडथ्वाल, गौरव बिष्ट आदि थे।
लॉ एंड ऑर्डर का करेंगे पालन
कोतवाली परिसर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के सदस्यों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से दो दिन के अंदर निगम पार्षद समेत अन्य लोगों की गिरफ्तारी नहीं होने पर तीसरे दिन स्वयं मोर्चा संभालने की चेतावनी दी। प्रभारी ने विहिप सदस्यों को लॉ-एंड ऑर्डर का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत जल्द ही दोषियों का सजा दी जाएगी। कोतवाली पुलिस इस ओर छानबीन में जुटी हुई है। संवाद