{"_id":"5e1631438ebc3e87ff46d9a0","slug":"opposition-to-online-sales-of-mobile-rishikesh-news-drn332132774","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की ऑनलाइन बिक्री का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल की ऑनलाइन बिक्री का विरोध
विज्ञापन
दून तिराहे के समीप ऑनलाइन मोबाइल बिक्री को लेकर रोष जताते दुकानदार।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी मेें मोबाइलों की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में व्यापारियों के तेवर उग्र होने लगे हैं। इस संबंध मेें बुधवार को देवभूमि मोबाइल एसोशिएसन ऋषिकेश के आह्वान पर मोबाइल विक्रेताओं ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और विरोध स्वरूप दून तिराहे पर प्रदर्शन किया।
बुधवार को देवभूमि मोबाइल एसोशिएसन ऋषिकेश से जुड़ेे सभी मोबाइल विक्रेता दूून तिराहे पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने ऑनलाइन मोबाइल बिक्री के विरोध में जमकर नारेबाजी की। एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल छाबरा ने बताया कि आज पूरे देश में ऑनलाइन मोबाइल बिक्री के विरोध में विक्रेताओें ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा है। कहा कि ऑनलाइन बिक्री से दुकानदारों के लिए आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इससे उन्हें अपने परविार का पालन-पोषण करने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आमजनमानस के हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार को पूरे देश में मोबाइल की ऑनलाइन बिक्री बंद करवानी चाहिए।
प्रदर्शन करने वालों में एसोशिएसन के महामंत्री अखिलेश दीवान, सदस्य सचिन अरोड़ा, मनीष अरोड़ा, संजय डंग, चंदन कालड़ा, अर्चित राज, राजेश बत्रा, चिरंजीत बत्रा, हर्ष अरोड़ा, अनूप अरोड़ा आदि मोबाइल विक्रेता मौजूद थे।