फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Opposition to marking martyr's memorial

शहीद स्मारक के चिन्हीकरण का विरोध

Fri, 22 Nov 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Opposition to marking martyr's memorial
तहसील में प्रदर्शन करते राज्य आंदोलनकारी - फोटो : RISHIKESH
शहीद स्मारक को राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से अतिक्रमण के दायरे में चिह्नित किए जाने पर आक्रोशित राज्य आंदोलनकारियों ने तहसील परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड शहीद स्मारक समिति के मुख्य संरक्षक वेदप्रकाश के नेतृत्व में राज्य आंदोलनकारी तहसील परिसर में एकत्रित हुए। यहां पर उन्होंने शासन-प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और एसडीएम प्रेमलाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में आंदोलनकारियों ने बताया कि यह धर्म स्थल उत्तराखंड के 42 शहीद राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में बनाया गया है। इस स्मारक को बने हुए लगभग 21 वर्ष हो गए हैं। राष्ट्रीय राज मार्ग की ओर से शहीद स्मारक को अतिक्रमण की जद में लाकर उसे चिह्नित किया गया है। इससे राज्य आंदोलनकारियों में रोष व्याप्त है। आंदोलनकारियों ने कहा कि इस भूमि को श्री भरत मंदिर सोसायटी ने शहीद स्मारक बनाने के लिए दान की है। अतिक्रमण के नाम पर अगर शहीद स्मारक को तोड़ा गया तो राज्य आंदोलनकारी इसका जमकर विरोध करेंगे। उन्होंने उपजिलाधिकारी से शहीद स्मारक को बचाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मौके पर विक्रम भंडारी, गंभीर मेवाड़, मनीषा वर्मा, रामेश्वरी चौहान, मीना रावत, देवकी देवी, बृजेश डोभाल, शकुंतला सिंह, गोदांबरी खंडूड़ी, जयंती नेगी, गुलाबी देवी, आशीष जोशी, सुरेंद्र उनियाल, गोविंद रावत, सुशीला पोखरियाल, विद्यावती सेमवाल, विजय पंत, पुष्पा शर्मा, लीला कपरूवाण, मुन्नी ध्यानी, सरोजनी थपलियाल, सोमवती पाल, यशोदा नेगी, उर्मिला डबराल, पूर्णा राणा, शीला भंडारी, अंजू गैरोला, रोशनी देवी, कृष्णा देवी, रमा रावत, शकुंतला नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed