फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Open library for the needy at Ganga Ghat

गंगा घाट पर जरुरतमंदों के लिए खुली लाइब्रेरी

Sun, 06 Feb 2022 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Open library for the needy at Ganga Ghat
चलत मुसाफिर और बस्तापैक एडवेंचर के संयुक्त तत्वाधान में तपोवन घाट पर स्ट्रीट लाइब्रेरी खोली गई। पद्मश्री योगी एरन ने इसका शुभारंभ किया। घाट पर आए पर्यटकों ने लाइब्रेरी का लाभ उठाया।
विज्ञापन

योगी एरन ने टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें ऐसे ही युवाओं की जरूरत है जो सोसाइटी के बारे में सोचें। चलत मुसाफिर और बस्तापैक संस्था के सदस्यों की ये मुहिम कई युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। ऐसी मुहिम से लोगों को पढ़ने की इच्छा जागेगी, जो पैसों के अभाव में पढ़ नहीं पाते हैं।
विज्ञापन

बस्तापैक एडवेंचर के सहसंस्थापक गिरिजांश ने बताया कि ये तो बस शुरुआत है, हम उत्तराखंड के रिमोट एरिया तक किताबें पहुंचाना चाह रहे हैं। गांवों-गलियों तक अलग-अलग किस्म की किताबें पहुंचे, ये हमारा उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ पद्मभूषण अनिल जोशी ने किया। संस्था ने आसपास लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपके जो भी प्रियजन जो अब शारीरिक तौर पर इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन आप उनकी स्मृतियों को सहेज कर रखना चाहते हैं, उनके नाम का एक पौधा बस्तापैक कैंपसाइट पर आकर लगाएं। हमारी टीम उनके नाम का एक प्लेट लगाएगी ताकि पौधा बढ़ने के साथ-साथ उसकी पहचान आपके प्रियजन के नाम से रहे। अनिल जोशी ने कहा कि पहाड़ों पर टूरिज्म पर बिजनेस तो बहुत लोग करते हैं पर हमें एक रिसपॉन्सिबल टूरिज्म इकोसिस्टम बनाने की जरूरत है। हमें प्रकृति की ओर लौटना चाहिए, जो ज्यादातर लोग करना भूल जाते हैं। चलत मुसाफ़िर और बस्ता पैक की टीम इसे बखूबी आगे बढ़ा रही है। जो प्रशंसनीय है। इस मौके पर सह संस्थापक मोनिका मरांडी, प्रज्ञा श्रीवास्तव, प्रदीप भट्ट, काजल मेहरा आदि शामिल थे।
मनोज राणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed