फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Roadways Employees Stage Two-Hour Work Stoppage Over Salaries

Rishikesh News: वेतन के लिए रोडवेज के कर्मचारियों ने किया दो घंटे का कार्य बहिष्कार

Sun, 23 Aug 2026 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 23 Aug 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Roadways Employees Stage Two-Hour Work Stoppage Over Salaries
- वेतन के लिए रोडवेज कर्मचारियों ने किया दो घंटे का कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

- दो घंटे तक ठप रहा बसों का संचालन, कहा, वेतन नहीं मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन
ऋषिकेश। दो माह (जून और जुलाई) का वेतन जारी करने की मांग के लिए रोडवेज के स्थायी कर्मचारियों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले डिपो परिसर में रविवार को दो घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कर्मचारियों ने रोडवेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन के प्रतिनिधियों ने कहा कि जब तक उनका वेतन जारी नहीं किया जाता तब तक हर दिन दो घंटे का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
रोडवेज कर्मचारियों की चारों प्रमुख यूनियनों रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, रोडवेज कर्मचारी यूनियन, रोडवेज इंप्लाइज यूनियन और एससी/एसटी श्रमिक संघ ने मिलकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का गठन किया है। इस मोर्चा के अधीन रोडवेज कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ऋषिकेश आईएसबीटी परिसर में शांतिपूर्ण सांकेतिक कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी आकाश गुप्ता ने कहा कि रोडवेज प्रबंधन कर्मचारियों का शोषण कर रहा है। रोडवेज की गलत नीतियों के कारण कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है जबकि रोडवेज का पूरा काम नकद है। कहा कि डिपो चारधाम यात्रा के दौरान रोडवेज को करीब चार करोड़ से अधिक का लाभ हुआ लेकिन उसके बाद भी कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं दिया गया। कहा कि दो माह से वेतन न मिलने से रोडवेज कर्मचारी अपने बच्चों की स्कूल की फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं। वेतन न मिलने के कारण उन्हें अपने दैनिक जीवन के खर्च में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और कर्ज मांग कर काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी निर्मल रांगड़ ने कहा कि दो माह से वेतन न मिलने से अब दुकानदारों ने भी रोडवेज कर्मचारियों को उधार देना बंद कर दिया है। सैकडों कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो चुकी है। जो कर्मचारी किराये के मकान में रहते हैं वह किराया देने में असमर्थ हैं। कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है, रोडवेज कर्मचारियों के हाथ खाली हैं। ऐसे में कई कर्मचारी मानसिक तनाव में हैं।

कर्मचारियों ने कहा कि वेतन के लिए डिपो की सहायक महाप्रबंधक को पहले ही लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका था। यदि जल्द ही दे माह का वेतन जारी नहीं किया गया तो संयुक्त मोर्चा जोरदार आंदोलन करेगा।कार्य बहिष्कार करने वालों में आकाश गुप्ता, दुर्गेश दुबे, संदीप कश्यप, कुलदीप कुमार, निर्मल रांगड़, दिग्विजय, अंकित, सोरन सिंह, परमिंदर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed