{"_id":"6a8ae93afe6ea6e92a0c36d5","slug":"nutrition-and-health-kits-distributed-to-600-beneficiaries-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-145437-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: 600 लाभार्थियों को आहार किट और हेल्थ किट बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: 600 लाभार्थियों को आहार किट और हेल्थ किट बांटी
Sun, 23 Aug 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 23 Aug 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
600 लाभार्थियों को आहार किट और हेल्थ किट बांटी
- भरत मंदिर पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम किया गया आयोजित
- श्रमिकों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
ऋषिकेश। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को आहार व स्वास्थ्य किट बांटी गई। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और श्रम विभाग के अधिकारियों ने भारत मंदिर पब्लिक स्कूल परिसर, झंडा चौक में 600 लाभार्थियों को स्वास्थ्य पोषक आहार किट, बच्चों के लिए शिक्षा किट और महिलाओं के लिए महिला स्वास्थ्य किट वितरित की। कार्यक्रम में श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि श्रमिक हमारे विकास की आधारशिला हैं। उनके परिश्रम और मेहनत से प्रदेश और देश के निर्माण को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, कौशल विकास, रोजगार के अवसर और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को मजबूत किया गया है। वहीं राज्य सरकार भी पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण व रोजगार से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार का प्रयास है कि श्रमिकों के साथ-साथ उनके बच्चों को भी बेहतर शिक्षा और परिवार की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। उन्होंने श्रम विभाग एवं उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अधिकारियों से भी अधिक से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने को कहा। इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी, प्रमोद रावत, मनोज ध्यानी, पार्षद रीना शर्मा, पार्षद माधवी गुप्ता, पार्षद अजय दास, मुकेश गुप्ता, किशन मंडल, शुभम तिवारी, कौशल बिजल्वाण आदि उपस्थित रहे।
-- -- -- -