{"_id":"61ec180e75529f41332425f8","slug":"opd-services-in-aiims-rishikesh-will-be-closed-from-monday-in-view-of-the-increasing-case-of-corona-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई परेशानी: एम्स में सोमवार से बंद होंगी ओपीडी सेवाएं, कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रशासन ने लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई परेशानी: एम्स में सोमवार से बंद होंगी ओपीडी सेवाएं, कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रशासन ने लिया निर्णय
Sat, 22 Jan 2022 08:13 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 22 Jan 2022 08:13 PM IST
सार
कोरोना की तीसरी लहर के बीच एम्स प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए ओपीडी सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
aiims rishikesh
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में सोमवार से सामान्य ओपीडी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। मरीजों को टेलीमेडिसिन सेवा के तहत फोन के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा मिलेगी। एम्स की इमरजेंसी सेवाएं पूर्व की तरह बहाल रहेंगी।
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर के बीच एम्स प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए ओपीडी सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया है।
एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. अश्वनी कुमार दलाल ने बताया कि अस्पताल की सामान्य ओपीडी सेवाएं सोमवार से बंद रहेंगी। जबकि इमरजेंसी सेवाओं को 24 घंटे संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कैंसर ग्रसित पुराने मरीजों को कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी सुविधा का लाभ मिलता रहेगा। प्रो. अश्वनी कुमार दलाल ने बताया सामान्य मरीजों को टेलीमेडिसिन सेवा के तहत चिकित्सकीय परामर्श की सीधा मिलेगी। चिकित्सकीय परामर्श के लिए मरीज टेलिमेडिसिन सेवा के फोन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। एम्स प्रशासन ने लोगों से मास्क, सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन आदि कोविड नियमों के पालन की अपील की है।
विज्ञापन
टेलीमेडिसिन सेवा के टोल फ्री नंबर
- 1800-180-4278, दूरभाष नंबर - 7454989545, 9621539863, 7302895044।