{"_id":"6ab136c6752643764008c424","slug":"opd-operations-at-aiims-stalled-for-two-hours-as-outsourced-staff-walked-off-the-job-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-146679-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: एम्स में आउटसोर्स कर्मचारियों के काम छोड़ने से दो घंटे ठप रही ओपीडी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: एम्स में आउटसोर्स कर्मचारियों के काम छोड़ने से दो घंटे ठप रही ओपीडी व्यवस्था
Mon, 21 Sep 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 21 Sep 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
- दो घंटे बंद रहा ओपीडी पंजी
- नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल के बीच कंपनी को हटाए जाने की अफवाह से मचा हड़कंप, पंजीकरण और बिलिंग काउंटरों पर लगी मरीजों की लंबी कतारें
नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल के बीच आउटसोर्स कर्मचारियों के काम छोड़ने से मची अफरातफरी, पंजीकरण काउंटर पर उमड़ी भीड़
ऋषिकेश। एम्स में सोमवार को नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल के बीच आउटसोर्स कर्मचारियों के काम छोड़ने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। ऐसे में करीब दो घंटे ओपीडी पंजीकरण समेत कई व्यवस्थाएं ठप रहीं। पंजीकरण काउंटर पर मरीजों और तीमारदारों की भारी भीड़ लगी रही। व्यवस्था बहाल होने तक कई मरीज बिना उपचार कराए ही लौट गए।
एम्स में बीते एक सप्ताह से नर्सिंग अधिकारियों की हड़ताल जारी है। इसका असर ओपीडी के साथ आईपीडी और ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्थाओं पर भी पड़ रहा है। कई ऑपरेशन प्रभावित होने की बात भी सामने आई है। इसी बीच पिछले चार दिनों से आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय पर ताला लगा होने से कर्मचारियों में वेतन और नौकरी के संबंध में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। सोमवार को आउटसोर्स कर्मचारियों के बीच यह अफवाह फैल गई कि एम्स प्रशासन आउटसोर्स कंपनी राजदीप इंटरप्राइजेज से काम वापस लेने जा रहा है और कंपनी एम्स से हटाई जा रही है। इससे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। विभिन्न विभागों में तैनात आउटसोर्स कर्मचारी ओपीडी पंजीकरण क्षेत्र में एकत्र हुए और जुलूस निकालते हुए एमएस कार्यालय के सामने पहुंच गए। मामले की जानकारी मिलने पर एम्स प्रशासन ने कर्मचारियों से वार्ता की। इसके बाद बंद पड़ा आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खुलवाया गया। स्थिति स्पष्ट होने के बाद कर्मचारी काम पर लौटे। करीब साढ़े 9 बजे के बाद ओपीडी पंजीकरण और अन्य बिलिंग काउंटरों पर काम शुरू हो सका। इस दौरान पंजीकरण काउंटरों पर मरीजों की कतारें लग गईं। करीब दो घंटे तक चली अव्यवस्था के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीज और तीमारदार बिना उपचार कराए ही वापस लौट गए।
नहीं मिला अगस्त माह का वेतन
एम्स में आउट सोर्स एजेंसी राजदीप इंटरप्राइजेज के माध्यम से तैनात करीब 700 से अधिक कर्मचारियों को अगस्त का वेतन भी नहीं मिला है, जबकि अब सितंबर का महीना भी समाप्त होने वाला है। एम्स के किच्छा सेटेलाइट सेंटर में नियुक्ति के नाम पर फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद आउटसोर्स कंपनी की भूमिका भी संदिग्ध है। मामले में कंपनी के मैनेजर पुलिस जांच के केंद्र में हैं। वहीं इस प्रकरण के बाद उक्त मैनेजर यहां से अनुपस्थित हैं और उनका फोन भी बंद आ रहा है। ऐसे में चार दिनों से एजेंसी का कार्यालय बंद होने से कर्मचारियों में वेतन संबंधित असमंजस बना हुआ है।
विज्ञापन
हड़ताल खत्म कराने को वार्ता जारी
वहीं नर्सिंग स्टाफ की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू किए जाने व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की प्रतिनियुक्ति समाप्त किए जाने की मांग के लिए आंदोलित नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल अभी जारी है। इससे एम्स की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। एम्स प्रशासन का कहना है कि नर्सिंग कर्मचारियों से वार्ता की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान कर सेवाएं सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
- आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन के लिए एंजेंसी को जल्द भुगतान कर लिया जाएगा। नर्सिंग स्टाफ से भी वार्ता चल रही है। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। डॉ. श्रीलॉय मोहंती, पीआरओ, एम्स।