फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Only potholes on highways and internal roads

हाईवे और आंतरिक सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे

Thu, 17 Feb 2022 08:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 08:50 PM IST
विज्ञापन
Only potholes on highways and internal roads
18 हरिद्वार रोड पुरानी चुंगी में सडक बना गड्ढा। - फोटो : RISHIKESH
लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला की लापरवाही तीर्थनगरी आने वाले पर्यटकों पर भारी पड़ रही है। वहीं शहर की आंतरिक सड़कों पर हुए गड्ढे स्थानीय निवासियों को जख्म दे रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 पर नेपाली फार्म से चंद्रभागा पुल तक सैकड़ों गड्ढे हो रखे हैं। इन गड्ढों में उलझकर यहां आने वाले पर्यटक चोटिल हो रहे हैं। सर्वाधिक गड्ढे गढ़ी पेट्रोल पंप के सामने, खदरी रेलवे फाटक, श्यामपुर पुलिस चौकी के पास, जेजी ग्लास फैक्टरी से सामने, आईडीपीएल गेट के सामने, नंदू फार्म मार्ग तिराहा, सब्जी मंडी, पुरानी चुंगी और बाग्ला पंप आदि स्थानों पर सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। वहीं, शहर की आंतरिक सड़कें बरसात में जवाब दे गई हैं। आवास विकास की कई गलियों मेें सड़क गड्ढों में तब्दील है। यही हालत गंगानगर क्षेत्र की सड़कों की है। गंगानगर में हनुमंतपुरम की कई गलियां ऐसी हैं कि यहां गड्ढों में सड़क ढूंढनी पड़ रही है। सागर डेयरी के पास भी सड़क उधड़ गई है। वहीं चंद्रेश्वर नगर, मायाकुंड, दुुुर्गा मंदिर से आईएसबीटी रोड भी गड्ढों में तब्दील है।
विज्ञापन

लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला की ओर से बिटुमिन (तारकोल) से गड्ढों को भरा जा रहा है। नेपाली फार्म से चंद्रभागा पुल के मध्य गड्ढों को भी भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सीपी सिंह, अपर सहायक अभियंता लोनिवि एनएच डोईवाला
करोड़ों रुपये की सड़क धंसी, गड्ढों में उलझ रहे राहगीर
नमामि गंगे के बजट से कोयलघाटी से वीरपुर खुर्द तक सीवर लाइन बिछाई गई थी। लाइन बिछाने के लिए कार्यदायी संस्था ने जल संस्थान से सामंजस्य नहीं किया। पेयजल लाइन से सटाकर सीवर लाइन बिछा दी गई थी। अब वाहनों के दबाव से पेयजल लाइन में लीकेज हो रहा है, जिससे सड़क अधिकांश जगहों पर धंस गई है। करीब छह माह पूर्व सब्जी मंडी के पीछे वाले गेट के पास एक ट्रक का टायर सड़क पर धंस गया था। जल संस्थान के जलकल अभियंता अनिल नेगी ने बताया कि जिस समय कोयलघाटी से वीरपुर खुर्द तक सीवर लाइन बिछाई गई, उस दौरान जल संस्थान की पेयजल लाइन शिफ्ट की जानी थी, लेकिन कार्यदायी ने जल संस्थान से किसी प्रकार का संपर्क नहीं किया। अब पेयजल लाइन में कई जगह लीकेज हो रहा है, इससे सड़क धंस रही है। कई स्थानों पर लीकेज ठीक करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed