{"_id":"69f8fbb8a76dae7ccc0f8f7c","slug":"one-taxi-seized-driver-absconds-with-another-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-963326-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: एक टैक्सी सीज, एक को लेकर चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: एक टैक्सी सीज, एक को लेकर चालक फरार
Tue, 05 May 2026 01:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 05 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों की सजगता से नियम विरुद्ध चारधाम की यात्रा पर जा रहे दो वाहनों को पकड़ा गया। दो वाहनों में से एक वाहन परिवहन विभाग ने सीज कर दिया। वहीं, दूसरी टैक्सी का चालक यात्रियों को एआरटीओ कार्यालय के बाहर उतारकर मौके से भाग गया।
डीलक्स टैक्सी एसोसिएशन ऋषिकेश के अध्यक्ष हेमंत डंग ने बताया कि उनकी टीम ने यूपी के सहारनपुर और हरियाणा नंबर की टैक्सी को पकड़ा। हरियाणा नंबर की टैक्सी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बाहर से सवारी भरी, जबकि यूपी के नंबर की टैक्सी ने लक्ष्मणझूला स्थित भागीरथी होटल के पास से यात्री भरे।
अलग-अलग क्षेत्रों से आ रही टैक्सियाें को टैक्सी यूनियन की टीम ने पकड़कर परिवहन विभाग के हवाले किया। एआरटीओ ने हरियाणा नंबर की टैक्सी को कार्यालय परिसर में पार्क करवाकर सीज कर दिया है। जबकि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का टैक्सी चालक सवारियों को एआरटीओ कार्यालय के बाहर उतारकर फरार हो गया।
विज्ञापन
-- -
यह था मामला
जब टैक्सी चालकों ने ट्रैवल एजेंट से बातचीत की तो एजेंट ने कहा कि उसे गुजरात की ट्रैवल एजेंसी ने यात्रियों को चारधाम की यात्रा कराने की बुकिंग दी थी। यात्री गुजरात से फ्लाइट के माध्यम से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। हरियाणा के नंबर की कार यात्रियों को लेकर यात्रा पर जा रहे थे। एजेंट ने बताया कि उसका कार्यालय हरिद्वार के कनखल में है। डंग ने कहा कि ऑल इंडिया परमिट के अनुसार किसी भी राज्य के अंदर से दूसरे राज्यों के वाहन सवारी नहीं उठा सकते। जब परिवहन विभाग के अधिकारियों ने संंबंधित वाहन चालक से यात्रियों की बुकिंग से संबंधित विवरण मांगा तो वह विवरण उपलब्ध नहीं करा पाया। इससे यह साबित हो गया कि हरियाणा की टैक्सी नियम विरुद्ध एयरपोर्ट के बाहर से सवारी भर रही थी। कार सीज कर दी गई।
-- -
कोट-
नियम विरुद्ध एयरपोर्ट के बाहर से चारधाम यात्रियों को बिठाकर ला रही हरियाणा नंबर की टैक्सी को सीज कर दिया गया है। चालक यात्रियों की बुकिंग से संबंधित विवरण उपलब्ध नहीं करा पाया। नियम विरुद्ध संचालित हो रहे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - रश्मि पंत, एआरटीओ (प्रवर्तन) ऋषिकेश