फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   One pilgrim killed, three injured as car falls into a ditch

कार के खाई में गिरने से एक तीर्थयात्री की मौत, तीन घायल

Wed, 06 Jul 2022 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
One pilgrim killed, three injured as car falls into a ditch
बदरीनाथ धाम की यात्रा कर लौट रहे यात्रियों की कार ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्यासी और गूलर के बीच अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार एम्स में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात चार यात्रियों का एक दल कार से बदरीनाथ यात्रा कर ऋषिकेश की ओर आ रहा था। ब्यासी और गूलर के बीच चालक अचानक कार से नियंत्रण खो बैठा। जिससे कार 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस से घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ब्यासी की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने कार से सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि कार में सवार गाजियाबाद निवासी निशांत (22) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। कार चालक गाजियाबाद निवासी अंकित व अन्य घायल दिल्ली निवासी वर्षा पुत्री शेर सिंह और ग्रेटर नोएडा निवासी संगीता दास अधिकारी पुत्री नरेंद्र दास अधिकारी को 108 इमरजेंसी एंबुलेंस की मदद से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। एसडीआरएफ निरीक्षक ने बताया कि चिकित्सकों ने घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस ने शव को एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed