{"_id":"6a272d1bc2d5d19e140cf5e1","slug":"one-person-died-and-one-was-injured-in-a-mudslide-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-991193-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: मिट्टी की ढांग गिरी, एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: मिट्टी की ढांग गिरी, एक की मौत, एक घायल
Tue, 09 Jun 2026 02:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
मिट्टी की ढांग गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, एक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। दोनों मजदूर उत्तर प्रदेश के संभल और बदायूं जिले के मूल निवासी हैं।
प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि सौंग नदी केशवपुरी क्षेत्र में मिट्टी की ढांग गिरने से दो लोग दब गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।
घायल जोगेंद्र (20) निवासी धनारी जिला संभल उत्तर प्रदेश हाल निवास फतेहपुर बस्ती को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल हृदयेश (20) निवासी सगरा थाना मुजरिया जिला बदायूं उत्तर प्रदेश हाल निवास फतेहपुर बस्ती को हिमालयन अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ये लोग प्रतिदिन नदी में मजदूरी में काम करते थे। थकान लगने पर मिट्टी की ढांग के नीचे आकर आराम कर रहे थे। इसी दौरान ढांग भरभराकर गिर गई, जिससे दोनों लोग दब गए थे।