{"_id":"56f0541b4f1c1b1f1cf14d33","slug":"one-men-dead-in-bike-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Tue, 22 Mar 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
बाइक तेज रफ्तार में होने कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक ट्रक के पीछे जा घुसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में घूमते आवारा पशु अब लोगों की जान के लिए आफत बनने लगे हैं। हाईवे पर सांड़ की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। हादसा सोमवार दोपहर हाईवे पर आईडीपीएल सिटी गेट के पास हुआ।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के मुताबिक पेशे से राजमिस्त्री अतर सिंह (40) पुत्र शीशराम निवासी सर्वहारा नगर, कालेकी ढाल बाइक से श्यामपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच आईडीपीएल सिटी गेट के पास दो आवारा सांड़ों के आपस में भिड़ने से अफरातफरी मच गई। तभी सांड़ ने हाईवे से गुजर रहे बाइक सवार राजमिस्त्री को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर 108 आपातकालीन सेवा ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी पंकज पोखरियाल ने बताया कि आवारा साड़ों के कारण हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों ने हादसे पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नगर पालिका आवारा पशुओं को नहीं पकड़ रही है। तीन दिन पहले त्रिवेणी घाट पर आवारा सांड़ ने हमलाकर एक वृद्धा को घायल कर दिया था। मामले में पालिका अधिशासी अधिकारी से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।