फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   one dead in car-bike accident

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 27 Dec 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Sun, 27 Dec 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
one dead in car-bike accident

माजरीग्रांट हरिद्वार हाईवे पर तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस सेवा से घायल को जौलीग्रांट अस्तपाल ले जाया जा रहा था, लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। लालतप्पड़ चौकी प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को रात सात बजे के आस पास बाइक सवार युवक देहरादून से श्यामपुर की ओर जा रहा था। इसी बीच माजरीग्रांट के पास हाईवे पर विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक कार ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे बाइक सवार युवक छिटककर दूर जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर पुलिस और आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा भी पहुंच गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार ने जौलीग्रांट अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। चौकी प्रभारी ने मृतक की पहचान राजकुमार 30 पुत्र बैजनाथ निवासी श्यामपुर के रूप में कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि मृतक राजकुमार देहरादून से वापस अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कार चालक ब्रह्मपाल निवासी खानपुर हरिद्वार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed