फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   One and a half dozen villages of Dandamandal cut off

Rishikesh News: उफनाई बीन नदी, गंगा भोगपुर तल्ला क्षेत्र रहा जलमग्न

Wed, 12 Jul 2023 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
One and a half dozen villages of Dandamandal cut off
जलभराव से डांडामंडल के डेढ़ दर्जन गांवों का ऋषिकेश मुख्य बाजार से संपर्क कटा
विज्ञापन




तेज बारिश से राजाजी टाइगर रिजर्व अंतर्गत बैराज-चीला मोटर मार्ग स्थित बीन नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे सड़कों पर जलभराव होने से डांडामंडल के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क मुख्य बाजार ऋषिकेश से टूट गया। गंगा भोगपुर तल्ला में भी जलभराव हुआ। यमकेश्वर प्रशासन की टीम ने जेसीबी की मदद से गंगा भोगपुर तल्ला में पानी की निकासी की।

मंगलवार सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत डांडामंडल क्षेत्र में कई नाले और गदेरे उफान पर आ गए। जिससे बैराज-चीला मोटर मार्ग स्थित बीन नदी का जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से ऋषिकेश से हरिद्वार की ओर आवाजाही कर रहे कांवडियों के वाहन बीच नदी में फंस गए। पौड़ी प्रशासन की मदद से नदी में ट्रैक्टर लगाकर वाहनों को निकाला गया। सुरक्षा की दृष्टि से नदी के दोनों ओर पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए।
विज्ञापन




डांडामंडल से ऋषिकेश बाजार को आने वाले पर्वतीय रूट के वाहनों की आवाजाही बंद रही। गंगाभाेगपुर तल्ला में जल भराव होने के कारण यमकेश्वर एसडीएम आकाश जोशी, तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला और उनकी टीम मौके पर पहुंची। जहां टीम ने जेसीबी की मदद से पानी की निकासी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed