फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   On the occasion of the birthday of Chief Minister

Rishikesh News: सीएम के जन्मदिन पर लगाया स्वास्थ्य शिविर

Sun, 17 Sep 2023 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of the birthday of Chief Minister
सीएम के जन्मदिन पर लगाया स्वास्थ्य शिविर
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल झंडा चौक में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।



शिविर में हिमालय आयुर्वेदिक कॉलेज के चिकित्सक ने भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि पार्टी की ओर से सेवा पखवाड़ा हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, मेयर अनीता ममगाईं, संदीप गुप्ता, विनय उनियाल, जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार आदि मौजूद रहे।






पौधारोपण कर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन



रायवाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर छिद्दरवाला में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पौधारोपण कर मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी प्रदेश हित में अनेक सराहनीय कदम उठा रहे हैं। प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजाति के फलदार और औषधीय पौधे रोपे गए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, सोबन सिंह कैंतुरा, अमर खत्री, अंबर गुरुंग, समा पंवार, अनीता राणा, विमल नैथानी, पार्षद वीरेंद्र रमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed