फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   On the instructions of the SDM, the fast of the traders ended

एसडीएम के निर्देश पर व्यापारियों का अनशन कराया समाप्त

Tue, 17 May 2022 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
On the instructions of the SDM, the fast of the traders ended
एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार और एसएनए ने एम्स रोड पर आंदोलनरत लघु व्यापारियों को आमरण अनशन समाप्त करा दिया। प्रशासन और निगम ने लघु व्यापारियों से कहा कि बुधवार को सीमांकन के बाद पंजीकृत व्यापारियों को अस्थाई दुकानें और रहेड़ी लगाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी के निर्देश पर तहसीलदार अमृता शर्मा और एसएनए आनंद मिश्रवाण एम्स रोड पर आमरण अनशन कर रहे लघु व्यापारियों से वार्ता के लिए पहुंचे। चारधाम यात्रा से पहले चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान लघु व्यापारियों को हटाया गया था। लघु व्यापारियों ने तहसीलदार और एसएनए के बताया कि उनको बाकायदा नगर निगम से लाइसेंस जारी किया गया। इसके बावजूद उनकी अस्थाई दुकानों और रेहड़ियों को हटा दिया। तहसीलदार अमृता शर्मा ने लघु व्यापारियों के आश्वासन दिया बुधवार को एम्स रोड पर सीमांकन किया जाएगा। जिसके बाद केवल पंजीकृत लघु व्यापारियों को अस्थाई दुकान और रेहड़ियों को लगाने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिवाजी नगर चौराहा पूरी तरह से नो पार्किंग और नो वेडिंग जोन रहेगा। यहां रहेड़ी लगाने और वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed