{"_id":"69c30212ababb902090497d0","slug":"offline-registration-of-passengers-will-start-from-april-17-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-929942-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम : 17 अप्रैल से शुरू होगा यात्रियों का ऑफलाइन पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम : 17 अप्रैल से शुरू होगा यात्रियों का ऑफलाइन पंजीकरण
Wed, 25 Mar 2026 02:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हाेंगे। पंजीकरण करने वाली एजेंसी ने तीर्थयात्रियों का पंजीकरण करने के लिए कर्मचारियाें की भर्ती करनी शुरू कर दी है। कर्मचारियों को भर्ती करने के बाद उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।
चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में यात्री पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि ट्रांजिट कैंप में दो अलग-अलग स्थानों पर 12-12 काउंटर पर दो शिफ्ट में तीर्थयात्रियों का पंजीकरण किया जाएगा। वहीं, आईएसबीटी परिसर में भी छह काउंटरों पर तीर्थयात्रियों का पंजीकरण किया जाएगा। 30 कर्मचारी अलग-अलग स्थानों पर हैंड डिवाइस और मोबाइल से तीर्थयात्रियों का पंजीकरण करेंगे। इसके लिए अलावा लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा परिसर में भी चार काउंटर लगाए जाएंगे।
-- -
12 काउंटरों के आगे लगाए गए एंगल
2025 में चारधाम की यात्रा के दौरान मुख्य पंजीकरण कार्यालय के बाहर आठ काउंटरों की जगह 12 काउंटर बनाए गए थे। इसके लिए दो काउंटर के बीच में कांच को काटकर एक अतिरिक्त काउंटर बनाए गए थे। आठ की जगह 12 काउंटर बने थे। लेकिन इन काउंटरों के लोहे के एंगल वाली आठ लाइनें ही थी, इससे यात्रियों को परेशानी हो रही थी। अब उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से 12 काउंटरों के आगे 12 एंगल वाली लाइन बना दी गई है। चारधाम यात्रा प्रशासन के कार्याधिकारी पीपी नौटियाल ने बताया कि सभी काउंटरों के बाहर एंगल वाली लाइन बना दी गई है। इससे यात्रियों लाभ मिलेगा।