फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Officials should not be negligent during disaster : MLA

आपदा के दौरान लापरवाही न करें अधिकारी : विधायक

Wed, 26 Jun 2024 06:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Officials should not be negligent during disaster : MLA
मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन को लेकर मंगलवार को ब्लॉक सभागार में विधायक ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आपदा के समय विभागों को आपस में सामंजस्य बनाकर काम करने पर जोर दिया गया। कहा कि आपदा के दौरान अधिकारी किसी प्रकार की लापरवाही न करें।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि आपदा के समय सर्वाधिक जरूरी काम विभागों में प्रबंधन को लेकर सामंजस्य होना है। अधिकारी आपदा के समय जिम्मेदारी के साथ काम करें। कहा कि अधिकारियों को आपदा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही न करने के निर्देश दिए गए है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी ने कहा कि आपदा प्रबंधन को लेकर पूर्व तैयारियां पुख्ता रखी जाएंगी। पुलिस बल की जहां जरूरत होगी वहां तत्काल भेजा जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं को रखा जिनमें नदी तट पर पुश्ता निर्माण और वनक्षेत्रों से आ रहे नालों से आने वाली बाढ़ प्रमुख रहीं। इनके त्वरित निदान के लिए जोर भी दिया।
विज्ञापन

बैठक में ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, कनिष्ठ प्रमुख विनोद राणा, उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, विक्रम सिंह नेगी, नरेंद्र नेगी, ग्राम प्रधान अनिल पाल, राजकुमार राज, ईओ उत्तम सिंह नेगी, विजय भट्ट, डीएस असवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed