फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Oceans are the lungs of the Earth: Swami Chidananda

पृथ्वी के फेफड़े हैं महासागर : स्वामी चिदानंद

Tue, 09 Jun 2026 02:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 09 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Oceans are the lungs of the Earth: Swami Chidananda
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने विश्व महासागर दिवस पर कहा कि महासागर पृथ्वी के फेफड़े हैं, इनमें प्लास्टिक और प्रदूषण भरने से मानवता की सांसें भी सुरक्षित नहीं रहेंगी।
विज्ञापन




परमार्थ निकेतन में आयोजित श्रीरामचरितमानस कथा के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी चिदानंद ने कहा कि विकास के नाम पर हमने संवेदना खो दी है। प्लास्टिक की बोतल का दुष्प्रभाव सैकड़ों साल तक महासागरों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन


समुद्र मंथन से रत्न निकले थे, लेकिन आज हमारे उपभोग से समुद्र से प्लास्टिक और प्रदूषण निकल रहा है। स्वामी ने कहा कि पर्यावरण संकट वास्तव में आध्यात्मिक संकट है। पृथ्वी को बचाने के लिए करुणा और कृतज्ञता जरूरी है। उन्होंने एकल उपयोग प्लास्टिक त्यागने और जल का सम्मान करने का आह्वान किया। स्वामी चिदानंद ने श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए शीतल जल प्याऊ का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर संत रामेश्वरानंद महाराज और संत मुरलीधर महाराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed