{"_id":"5f99c56b8ebc3e9ba205316d","slug":"objections-not-settled-road-widening-work-started-rishikesh-news-drn3604444135","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तियों का निस्तारण हुआ नहीं, सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तियों का निस्तारण हुआ नहीं, सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू
विज्ञापन
थानो-भोगपुर-बडकोट मोटर मार्ग के चौड़ीकरण के तहत किया जा रहा है सड़क निर्माण का कार्य।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। थानो-बडकोट-वीरपुर मोटर मार्ग के चौड़ीकरण का काम हिचकौले खाते हुए चल रह है। स्थिति यह है कि चौड़ीकरण की जद में आए कई भवनों और जमीनों का अभी तक मुआवजा ही नहीं दिया गया जबकि सड़क के कुछ हिस्सों में डामरीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। इतना ही नहीं सड़क चौड़ीकरण से पूर्व बडकोट गांव की पेयजल लाइन भी शिफ्ट नहीं गई है।
मुख्यमंत्री की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थानों से बडकोट-वीरपुर पुलिया तक करीब 7.5 किमी सड़क का सात करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण का कार्य कार्यदायी संस्था लोनिवि की ओर से किया जा रहा है। सड़क कहीं तो करीब 60 फुट चौड़ी हो गई है और कहीं उसकी स्थिति अब भी पहले वाली करीब 30 फुट ही है। इसके अलावा सड़क चौड़ीकरण से पूर्व गांव की पेयजल लाइन भी शिफ्ट नहीं की गई है। गांव की पेयजल लाइन अब सड़क के बीचोबीच आ गई है। जाहिर सी बात है अगर लाइन शिफ्ट नहीं की जाती तो आने वाले दिनों में लाइन लीक होने, वॉल्ब फटने, कनेक्शन लेने, ठीक कराने इत्यादि के लिए सड़क बीचोबीच से बार-बार खोदी जाएगी और नुकसान जनता को ही झेलना पड़ेगा।
पहले आपित्तियों का निस्तारण करे संबंधित विभाग
ऋषिकेश। बडकोट गांव के निवासी और कांग्रेस नेता सुरेंद्र रावत, रमेश सकलानी, सतीश गुप्ता, नरेंद्र सकलानी, सुनील गैरोला, अजयवीर राणा, रामचंद्र रियाल, जगमोहन विष्ट, अनुराग भट्ट, विजय प्रकाश गौड़, सुरेश सिल्सवाल, बलवीर रावत आदि का कहना है कि लोनिवि के अधिकारियों ने अब तक गांव के लोगों की आपत्तियों का निस्तारण नहीं किया है। जिसमें भवनों और जमीन का मुआवजा, पेयजल लाइन शिफ्टिंग का मामला इत्यादि मुख्य हैं। यदि इन समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं किया जाता तो ग्रामीण मुख्यमंत्री दरबार में हाजिरी लगाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
कोट
हमने इस बारे में लोनिवि को कई बार अवगत कराया कि पहले पेयजल लाइन शिफ्ट करो, फिर सड़क के डामरीकरण का काम करना, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भी शिकायत की गई है। - सरिता, ग्राम प्रधान, बडकोट ग्रामसभा
कोट
कुछ लोगों के भवनों और जमीन का मुआवजा रह गया है। इसमें कुछ तकनीकी पेच हैं। इस संबंध में शीघ्र ही लोनिवि, राजस्व और एरीगेशन के अधिकारियों की संयुक्त टीम मौके पर जाकर इस मामले का निस्तारण करेगी। जहां तक रही पानी की लाइन को शिफ्ट किए जाने का काम तो वह शीघ्र ही नई लाइन डालकर पूरा कर लिया जाएगा।
- विपुल सैनी, एक्सईएन (ईई), लोनिवि