{"_id":"66d8e02d8cc7b4e8e80eb784","slug":"now-the-people-of-doiwala-became-category-one-city-citizens-rishikesh-news-c-5-1-drn1032-493631-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: अब डोईवाला के लोग बने श्रेणी एक शहर के नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: अब डोईवाला के लोग बने श्रेणी एक शहर के नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या के साथ ही सुविधाओं में भी होगा इजाफा
नगर पालिका को श्रेणी तीन से अपग्रेड कर श्रेणी एक में आने की अधिसूचना हो गई है जारी
। नगर पालिका को श्रेणी तीन से अपग्रेड कर श्रेणी एक में आने की अधिसूचना शासन से जारी हो गई है। अब डोईवाला शहर के निवासी श्रेणी एक के नागरिक बन गए है। जिससे शहर में धीरे-धीरे सुविधाओं में विस्तार होना शुरू हो जाएगा।
राज्य कैबिनेट ने डोईवाला नगर पालिका को श्रेणी तीन से उच्चीकृत कर श्रेणी एक में कर दिया था। जिसकी अधिसूचना विगत दिवस शासन की ओर से जारी कर दी गई है। नगर पालिका डोईवाला ने उच्चीकृत होने के सभी मानकों जैसे पालिका की आय एक करोड़ से अधिक, स्वच्छता सर्वेक्षण सुधार आदि को पूरा किया था।
पालिका के श्रेणी एक का दर्जा मिलने के बाद यहां दो-दो सेनेटरी इंस्पेक्टर व टैक्स इंस्पेक्टर, एक-एक लेखाकार, सहायक अभियंता, मुख्य सफाई निरीक्षक और कर अधीक्षक के अलावा छह सुपरवाइजर और कुछ लिपिक मिलेंगे। इससे निकाय क्षेत्रों के विकास कार्यों को गति मिलने के साथ टैक्स आदि से आय भी बढ़ सकेगी।
विज्ञापन
नगर पालिका डोईवाला को श्रेणी एक का दर्जा मिलने की अधिसूचना जारी हो गई है। श्रेणी एक मिलने से जहां अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या में इजाफा होगा। वहीं, उच्चीकृत होने के बाद पालिका को राज्य वित्त आयोग की आगामी संस्तुतियों में अधिक अनुदान मिलने के अलावा केंद्रीय और राज्य सरकार की बड़े शहरों की योजनाओं का भी लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। - उत्तम सिंह नेगी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका डोईवाला