फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Now Motichur gate will not have to deal with jam

हरिपुरकलां फलाई ओवर पर आज से दौड़गें वाहन

Wed, 20 Jan 2021 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Now Motichur gate will not have to deal with jam
हरिपुर कलां में बनकर तैयार हुआ फ्लाईओवर। - फोटो : RISHIKESH
रायवाला। दून-हरिद्वार-ऋषिकेश मार्ग पर अब आपको मोतीचूर रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग के नवनिर्मित हरिपुरकलां फ्लाईओवर पर बुधवार से आवाजाही शुरू हो जाएगी। हाईवे पर बने इस फ्लाईओवर की लंबाई करीब दो किमी है, जो प्रदेश का सबसे लंबी दूरी का फ्लाईओवर है।
विज्ञापन

फ्लाईओवर से गुजरने वाले वाहन देहरादून जिले के प्रवेश द्वार सप्तऋषि चेक पोस्ट से शुरू होकर हरिपुरकलां का मुख्य बाजार, सूखी नदी और राजाजी टाइगर रिजर्व के प्रवेश द्वार और जंगल क्षेत्र को पार कराकर राजाजी के मध्य वन क्षेत्र में तीन मोरी पुलिया तक पहुंचता है। अपनी तय समय सीमा से भले ही कुछ देरी से सही पर बुधवार को नवनिर्मित हाईवे के हरिपुरकलां फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। एक दिन पहले ट्रायल कर हाईवे प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इससे फ्लाईओवर के खुल जाने से आने-जाने वाले वाहन चालकों बड़ी राहत मिलने जा रही है। उन्हें अब इस क्षेत्र में जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। कार्यदायी संस्था उप्र राज्य सेतू निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि बुधवार को फ्लाईओवर ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के लिए टोल बैरियर शुल्क माफ रखने की मांग
डोईवाला। देहरादून हरिद्वार हाईवे के लिए लच्छीवाला में बनाया गया टोल बैरियर स्थानीय लोगों के लिए फ्री रखने की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एनएचआई को ज्ञापन भेजा। कहा कि क्षेत्र के लोगों ने राजमार्ग बनाने के लिए अपनी जमीनें दी हैं। ऐसे में उनके लिए टोल माफ होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि डोईवाला और उसके आसपास के इलाकों के लोगों को दिन में कई बार देहरादून शहर के लिए आना जाना पड़ता है। ऐसे में उनके बार बार शुल्क वसूला जाएगा। कहा कि डोईवाला परिक्षेत्र के 20 किमी के दायरे में आने वाले लोगों के लिए टोल पूरी तरह से माफ होना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह बॉबी, गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, ईश्वरचंद पाल, संजय खत्री, मोहित उनियाल, शेर सिंह पाल, सुशील कुमार, अशोक कुमार, जसवंत सिंह, राहुल सैनी, दिनेश कुमार, विजय सिंह, प्रीतपाल सिंह, नईम अहमद, फुरकान अली, गौरव मल्होत्रा, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed