फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   no maintainence of luxman jhola

बजट है, फिर भी लक्ष्मणझूला की अनदेखी

Wed, 03 Feb 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Wed, 03 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
no maintainence of luxman jhola

अर्द्धकुंभ मेले को शुरू हुए एक महीना बीत चुका है। लेकिन लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर डिवीजन को अभी तक विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मणझूला पुल के मरम्मत की याद नहीं आई है। मेला काल में ब्रिज पर रंगरोगन और प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से तीर्थयात्रियों और सैलानियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन


वहीं, महकमा करीब एक महीने से स्वर्गाश्रम-मुनिकीरेती के बीच बने शिवानंद रामझूला पुल के रंगरोगन और मरम्मत में जुटा है। लेकिन बजट स्वीकृति के बावजूद विश्व विख्यात लक्ष्मणझूला पुल की अनदेखी की जा रही है। प्राचीन होने के कारण लक्ष्मणझूला पुल दुनिया भर में प्रसिद्ध है।
विज्ञापन


यहां आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं में इसका खासा क्रेज देखने को मिलता है। तीर्थनगरी पहुंचते ही लोग सबसे पहले लक्ष्मणझूला पुल का पता पूछने लगते हैं। दशकों पुराने झूला पुल के कारण ही तीर्थक्षेत्र की खासी पहचान भी है। इतनी महत्ता होने के बावजूद प्रशासन अर्द्धकुंभ मेले में भी इसकी अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिज पर प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं के अलावा स्थानीय लोगों को भी रात में परेशानी उठानी पड़ रही है। लेकिन महकमे ने अर्द्घकुंभ मेले के दृष्टिगत इस ब्रिज के लिए वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद भी मरम्मत और रंगरोगन कार्य अभी शुरू नहीं किया है।



पुल की मरम्मत और रंगरोगन का बजट विभाग से स्वीकृत है। रामझूला पुल के बाद लक्ष्मणझूला पुल पर मरम्मत, रंगरोगन आदि कार्य किए जाने हैं। फिलहाल लक्ष्मझूला पुल के फुटपाथ पर मास्टिक लेयर बिछा दी गई है।-विवेक सेमवाल, सहायक अभियंता, पीडब्लूडी डिवीजन नरेंद्रनगर,मुनिकीरेती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed