फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   no dispencery in mela area

तीर्थक्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं नदारद

Wed, 03 Feb 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Wed, 03 Feb 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
no dispencery in mela area

अर्द्धकुंभ मेला शुरू हुए एक महीना बीत चुका है। लेकिन अभी तक तीर्थ क्षेत्र लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम में श्रद्धालुओं के लिए मेला प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं जुटाई जा सकी हैं। क्षेत्र में गंगा स्नान, तीर्थ दर्शन और भ्रमण के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


महीनों से चिकित्साधिकारी की तैनाती नहीं होने से लक्ष्मणझूला स्थित स्टेट एलोपैथिक डिस्पेंसरी से भी लोगों को राहत नहीं मिल रही। तीर्थ क्षेत्र लक्ष्मणझूूला और स्वर्गाश्रम में इन दिनों अर्द्धकुंभ मेले में रोजाना काफी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं। लेकिन मेला शुरू होने के महीने भर बाद भी मेला स्वास्थ्य सेवाओं का पता नहीं है। लाखों यात्रियों की आमद वाले महत्वपूूर्ण मेले से पहली बार स्वास्थ्य विभाग नदारद है।
विज्ञापन


क्षेत्र में औपचारिक बनी लक्ष्मणझूला स्टेट एलोपैथिक डिस्पेंसरी में बीते छह महीने से चिकित्सक की नियुक्ति नहीं हो सकी है। लिहाजा आपात स्थिति में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक एसपीएस राजकीय चिकित्सालय, निजी अस्पतालों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। इसके बावजूद मेला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में उदासीन बना बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मणझूला एसएडी में अगले दो-तीन दिनों में चिकित्सक की नियुक्ति की जा रही है। ताकि श्रद्धालुओं को मेला काल मेें स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।-मनीष अग्रवाल, सीएमओ पौड़ी


मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो मेला स्वास्थ्य अधिकारी से इस बाबत बातचीत कर समस्या का समाधान किया जाएगा।-अवधेश कुमार, अपर मेलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed