{"_id":"5df7e3038ebc3e87d012fd03","slug":"niti-aayog-team-inspects-opd-ipd-of-aiims-rishikesh-news-drn3295836178","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीति आयोग की टीम ने किया एम्स की ओपीडी और आईपीडी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीति आयोग की टीम ने किया एम्स की ओपीडी और आईपीडी का निरीक्षण
विज्ञापन
एम्स ऋषिकेश का निरीक्षण करते नीति आयोग की टीम।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीति आयोग भारत सरकार की टीम ने दो दिवसीय दौरे पर एम्स ऋषिकेश पहुंचकर यहां की ओपीडी व आईपीडी वार्डों का सघन निरीक्षण किया। साथ ही चिकित्सकों से विभागों की कार्यप्रणाली पर चर्चा की। इस दौरान टीम ने एम्स ऋषिकेश में स्थापित वर्ल्ड क्लास सिम्युलेशन लैब का भी निरीक्षण किया और विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
सोमवार को नीति आयोग के सदस्य व टीम के हेड प्रो. वीके पॉल की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम एम्स ऋषिकेश पहुंची। टीम में एम्स जोधपुर के प्रेसिडेंट व एम्स दिल्ली के ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार शर्मा व नीति आयोग के ओएसडी कर्नल कार्तिकेय शामिल हैं।
इस दौरान तीन सदस्यीय टीम ने ओपीडी रजिस्ट्रेशन ब्लॉक से निरीक्षण शुरू किया। एम्स निदेशक डॉ. रविकांत ने टीम को मरीजों के पंजीकरण की प्रक्रिया व आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधा के बारे में जानकारी दी। टीम के सदस्यों ने निरीक्षण के दौरान एम्स की इमरजेंसी, रेडियोलॉजी, विकिरण चिकित्सा यूनिट, इंटिग्रेटेड ब्रेस्ट कैंसर क्लीनिक आईबीसीसी का सघन निरीक्षण किया। साथ ही इन विभागों की कार्यप्रणाली भी जानी। इसके अलावा टीम के सदस्यों ने न्यूक्लियर मेडिसिन, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई को देखा और संबंधित चिकित्सकों से जानकारियां हासिल की। इस दौरान इस एम्स उपनिदेशक अंशुमन गुप्ता, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ ब्रह्मप्रकाश, डीन एकेडमिक प्रो मनोज गुप्ता, प्रो बीना रवि, प्रो शालिनी राव, प्रो श्रीपर्णा बासू, डीन हॉस्पिटल अफेयर प्रो यूबी मिश्रा, डॉ सुधीर सक्सेना, डॉ सोमप्रकाश बासू, डॉ बलराम जीओमर, डॉ अनुभा अग्रवाल, डॉ प्रेरणा बब्बर, डॉ अंजुम सय्यद, डॉ सुबोध कुमार, डॉ बीएल चौधरी, डॉ बीएस रवि, डॉ राजेश काथरोटिया, एसई सुलेमान अहमद, ईई एनपी सिंह आदि मौजूद थे।