फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   NH team returned bereft due to people's protest

लोगों के विरोध के चलते बैरंग लौटी एनएच की टीम

Mon, 04 Jul 2022 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
NH team returned bereft due to people's protest
हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे से अतिक्रमण हटाने पहुंची राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड डोईवाला की टीम को लोगों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध की सूचना पर तहसीलदार अमृता शर्मा मौके पर पहुंची। कॉलेज प्रबंधन और लोगों ने अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव में काम करने आरोप लगाया। लोगों ने अतिक्रमण पर एक समान कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद टीम बृहस्पतिवार से अभियान चलाने की बात कहकर टीम मौके से चली गई।
विज्ञापन

सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड डोईवाला की टीम ने कोयल ग्रांट से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। टीम पुरानी चुंगी के पास भरत मंदिर इंटर कॉलेज की दीवार को जेसीबी से तोड़ने लगी। जिसके विरोध में लोगों ने एनएच की टीम को घेर लिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही तहसीलदार अमृता शर्मा और ऋषिकेश कोतवाली से उपनिरीक्षक अरुण त्यागी भी पुलिस टीम के साथ मौके पर आए गए। लोगों ने आरोप लगाया कि एनएच की टीम ने कोयल ग्रांट से अभियान शुरू किया। लेकिन केवल भरत मंदिर इंटर कॉलेज की दीवार को ही तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड डोईवाला पर राजनीतिक दबाव में केवल गिने चुने निर्माण को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अधिकारी कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक के दबाव में काम रहे हैं।
तहसीलदार अमृता शर्मा ने सहायक अभियंता एसएस रावत से पूछा कि क्या आपने सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर दिए है? इस पर सहायक अभियंता ने न में जवाब दिया। तहसीलदार ने कहा कि पहले विभाग सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करें। इसके बाद बृहस्पतिवार से अभियान को दोबारा शुरू किया जाए। तहसीलदार अमृता शर्मा ने कहा कि अतिक्रमण की जद में आने वाले प्रत्येक निर्माण का ध्वस्त किया जाएगा।
कुछ एक नोटिस बांट कर शुरू किया अभियान
- राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड डोईवाला की टीम ने अतिक्रमण हटाने के लिए पूरी तैयारी नहीं की थी। केवल कुछ एक दुकानदारों और भवन स्वामियों को नोटिस देकर अभियान शुरू कर दिया गया।
बाजार के अतिक्रमण पर नहीं पड़ी नजर
- विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि घाट रोड से चंद्रभागा रोड तक सड़क पर सबसे अधिक अतिक्रमण है। कई होटलों, रेस्टोरेंट और दुकानदारों ने सड़क पर कब्जा कर रखा था। लोगों ने कहा कि हर बार टीम बाजार के बाहर की अतिक्रमण हटाती है। बाजार में रसूखदारों के निर्माण होने के चलते विभाग अतिक्रमण हटाने की हिम्मत नहीं जुटा पाती है।

- सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने के बाद बृहस्पतिवार से अभियान शुरू किया जाएगा। कोयल ग्रांट से घाट चौक तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके बाद घाट चौक से चंद्रभागा पुल तक अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा।
-एसएस रावत सहायक अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड, डोईवाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed