फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   New work and old interlocking tiles, questions arise

Rishikesh News: काम नया और इंटरलॉकिंग टाइल्स पुरानी, उठ रहे सवाल

Sat, 13 Dec 2025 02:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 13 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
New work and old interlocking tiles, questions arise
इंद्रम​णि बडोनी चौक के पास नए काम में पुरानी इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाता मजदूर- संवाद
नगर निगम की ओर से इंद्रमणि बडोनी चौक के पास बनाई जा रही इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण के दौरान नई के साथ ही पुरानी टाइल्स भी लगाई जा रही हैं। निगम के अधिकारियों के निरीक्षण में इस बात की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से पांच लाख की लागत से इंद्रमणि बडोनी चौक के पास से रोडवेज की वर्कशॉप के गेट तक 150 मीटर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जा रही हैं। इस स्थान पर पूर्व में लोनिवि ऋषिकेश की ओर से टाइल्स बिछाई गई थी। इस स्थान पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने के लिए नगर निगम ने टेंडर किए थे।
विज्ञापन


उसके बाद नगर निगम ने लोनिवि की ओर से बिछाई गई इंटरलॉकिंग टाइल्स को उखाड़ा था। इसके ढेर लगाए गए थे। जब काम शुरू हुआ तो नई टाइल्स के बीच में लोनिवि वाली पुरानी टाइल्स भी लगा दी गई हैं। रोडवेज वर्कशॉप से सटी दुकानों के सामने एक स्थान पर तो काफी हिस्से में पुराने टाइल्स लगा दिए हैं। नए काम में पुरानी टाइल्स लगाने पर लोग नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

कोट-



इंद्रमणि बडोनी चौक के पास जिस स्थान पर इंटरलाॅकिंग टाइल्स लगाने का काम चल रहा है। वहां पर नई टाइल्स के मध्य में जो पुरानी टाइल्स लगाई गई हैं उन्हें हटवाने के लिए कह दिया गया है। काम गुणवत्तापूर्ण हो निर्माण अनुभाग को चेतावनी भी दी गई है। - गोपाल राम बिनवाल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed