फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   National Saras Livelihood Fair 2023 has started at

Rishikesh News: 10 दिवसीय राष्ट्रीय सरस आजीविका मेले में सजे 19 राज्यों के स्टॉल

Tue, 03 Oct 2023 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
National Saras Livelihood Fair 2023 has started at

विज्ञापन



Iपूर्णानंद खेल मैदान में आयोजित मेले में 116 स्वयं सहायता समूह कर रहे प्रतिभागI

पूर्णानंद खेल मैदान मुनि की रेती में राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला 2023 का आगाज हो गया है। मेले में प्रदेश के विभिन्न राज्यों से आए हुए स्वयं सहायता समूह की ओर से पहाड़ी उत्पादों का स्टॉल लगाए गए हैं, जो मेले में आकर्षण का केंद्र बने हैं।



मंगलवार को शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, वन मंत्री सुबोध उनियाल ने मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए स्वयं सहायता समूहों के स्टालों का निरीक्षण किया। शहर विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वोकल फॉर लोकल कहने का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करना है। मेले में विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पाद विक्रय के लिए लगाए हैं।
विज्ञापन


वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार स्वयं सहायता समूहों को विकसित कर स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। सरकार स्वयं सहायता समूहों को सब्सिडी देकर लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। इस मौके पर टिहरी जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्रनगर राजेंद्र भंडारी, नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, अध्यक्ष नगर पंचायत गजा मीना खाती, सीडीओ मनीष कुमार, राजेश नौटियाल, विनोद कुकरेती, केके मिश्र, सुनील कुमार, प्रदीप रमोला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






I19 राज्यों के 116 स्वयं सहायता समूह ने लगाए स्टॉलI



टिहरी डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि मेले में 19 राज्यों के 116 स्वयं सहायता समूह के करीब 313 सदस्य प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें उत्तराखंड से 81 स्वयं सहायता समूह के 243 सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा अन्य 18 राज्यों के 35 स्वयं सहायता समूह के लगभग 70 सदस्य और टिहरी जनपद के 18 स्वयं सहायता समूह के लगभग 53 सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed