फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Munikireti, Rishikesh like open Laxmanjhula-Swargashram market

मुनिकीरेती, ऋषिकेश के बाजारों की तरह खुले लक्ष्मणझूला-स्वर्गाश्रम का बाजार

Tue, 24 Aug 2021 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Munikireti, Rishikesh like open Laxmanjhula-Swargashram market
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम बाजार को मंगलवार को भी खोलने की मांग को लेकर स्वर्गाश्रम व्यापार मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह रावत ने पौड़ी जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अवगत कराया कि नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक एक तीर्थ स्थान व पर्यटक स्थली है। यहां देश व विदेश से वर्ष भर श्रद्धालुओं का आवागमन होता रहता है। कोरोनाकाल के कारण इस क्षेत्र में मंगलवार को बाजार बंद करने के आदेश थे। कहा बीते तीन माह से अधिक समय से क्षेत्र में कोविड संक्रमितों की संख्या शून्य है। जिस कारण देहरादून जिला अंतर्गत ऋषिकेश बाजार और टिहरी जिला अंतर्गत मुनिकीरेती बाजार को एक महीने पहले बाजार बंदी से मुक्त कर दिया गया है। लेकिन पौड़ी प्रशासन की ओर से स्वर्गाश्रम-लक्ष्मणझूला बाजार अभी बंदी से मुक्त नहीं हुआ है। जिस कारण यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे स्थानीय व्यापारियों की आजीविका भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने डीएम से समीपवर्ती बाजारों की भांति लक्ष्मणझूला-स्वर्गाश्रम बाजार को भी यथावत खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed