फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Officials listen to village issues at a night assembly

Rishikesh News: रात्रि चौपाल में अधिकारियों ने गांव में सुनीं समस्याएं

Fri, 23 Oct 2026 07:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Officials listen to village issues at a night assembly
जौलीग्रांट। क्षेत्र में पहली बार रानीपोखरी मौजा पंचायत में रात्रि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। चौपाल में करीब एक दर्जन समस्याएं रखीं गई। मीडिया सलाहकार समिति उपाध्यक्ष धीरेंद्र पंवार ने रात्रि चौपाल का शुभारंभ करते हुए कहा कि पंचायतों में ही आमजन की समस्याएं सुनने के उद्देश्य से सरकार ने रात्रि चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा। ग्राम प्रधान अरूणा भंडारी ने समस्याएं रखते हुए कहा कि पंचायतों की जमीनों पर अवैध कब्जे किए गए हैं। जिन्हे हटाया जाना जरूरी है। वहीं ग्राम प्रधानों का बजट भी बढाया जाना चाहिए। इससे ग्राम प्रधान अपनी पंचायतों में बड़े विकास कार्य भी कर सकें।
विज्ञापन

ग्रामीण रतन सिंह ने भूमि संबधी, नरेंद्र प्रसाद जोशी ने फोटो पहचान पत्र में नाम सुधार, पुष्पा कुमाई ने विद्युत कनेक्शन लगाने में आ रही दिक्कतें, प्रधान दीक्षा भट्ट ने सिंचाई गूल से संबधित, संतराम रियाल ने सोलर सब्सिड़ी की समस्या रखी। एडीएम कृष्ण कुमार मिश्रा और ऋषिकेश एसडीएम कुमकुम जोशी ने संबधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। मान सिंह खत्री, बचन भंडारी, कल्पना चौहान, मंजू नेगी, गीता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed