{"_id":"5d321dc48ebc3e6cda5e747f","slug":"mount-everest-will-do-fateh-divya-s-team-rishikesh-news-drn313496640","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउंट एवरेस्ट फतेह करेगी दिव्यांगजनों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउंट एवरेस्ट फतेह करेगी दिव्यांगजनों की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ इंस्टीट्यूट ऑफ एडवेंचर एंड एडवांस ट्रेनिंग की ओर से और आदित्य मेहता फाउंडेशन के सहयोग से इन्फिनिटी राइड की शुरुआत की गई है। इसके तहत दिव्यांगजनों की टीम का विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतेह करने का लक्ष्य है। शुक्रवार को माधोवाला डोईवाला स्थित बीआईएएटी मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कमांडेंट राजकुमार नेगी ने बताया कि दिव्यांगजनों के लिए प्री ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें दिव्यांग को साईक्लिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है।
विज्ञापन
बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ भारत स्वच्छ हिमालय और सुगम्य भारत अभियान के तहत दिव्यांगजनों को मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूत बनाना है। बीआईएएटी देहरादून एएमएफ के साथ मिलकर ट्रेनिंग और एक्सपीडिशन आयोजित कर रहा है, जिसमें इन्फिनिटी राइड मोहाली टू खारडूंगला, शिमला से मनाली, इंडिया गेट टू गेटवे ऑफ इंडिया आदि शामिल हैं। बताया कि प्री ट्रेनिंग 27 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। उसके बाद इन्फिनिटी राइड की शुरूआत देहरादून से माणा पास के लिए 15 अगस्त से 23 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान उप कमांडेंट के वेलू, अर्जुन सिंह भंडारी, वाईएस रावत, दिनेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन