फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   More than 38 thousand devotees performed Jalabhishek

Rishikesh News: 38 हजार से अधिक भक्तों ने किया जलाभिषेक

Sat, 12 Jul 2025 02:00 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 12 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
More than 38 thousand devotees performed Jalabhishek
कांवड़ यात्रा के पहले दिन नीलकंठ महादेव मंदिर में 38 हजार से अधिक शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। कांवड़ मेले में चाकचौबंद व्यवस्था के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह मंदिर परिसर में मौजूद रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार से कांवड़ यात्रा की विधिवत शुरुआत हो गई है। लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग और पैदल मार्ग पर शिवभक्तों के आने का सिलसिला दिनभर जारी रहा। पैदल मार्ग और मोटर मार्ग बम बम भोले के जयकारे से गूंजता रहा। शिवभक्तों ने लक्ष्मणझूला, मुनि की रेती, तपोवन और स्वर्गाश्रम क्षेत्र के गंगा घाट और तटों पर स्नान किया। गंगाजल लेकर शिवालय पहुंचे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात से ही मंदिर में शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह पांच बजे तक शिवालय में हजारों शिवभक्त पहुंच चुके थे। नीलकंठ धाम शंखनाद और घंटों के ध्वनियों से गूंजता रहा। पुलिस कंट्रोल रूम की जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 38 हजार से अधिक शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed