फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   MLA Vinod Kandari demands a CBCID inquiry.

Rishikesh News: विधायक विनोद कंडारी ने उठाई सीबीसीआईडी जांच की मांग

Sat, 01 Aug 2026 02:20 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 01 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
MLA Vinod Kandari demands a CBCID inquiry.
नवविवाहिता सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत संबंधी मामले में देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने सीएम से मुलाकात कर सीबीसीआईडी जांच की मांग की है।
विज्ञापन

सृष्टि कंडारी का परिवार मूलरूप से देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र के रिगोली गांव निवासी थी। वह वर्तमान में जीआईसी रिगोली में प्रवक्ता के पद पर तैनात थी। विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। विधायक कंडारी ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल गृह सचिव को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। हालांकि पुलिस को इस संबंध में अभी कोई निर्देश नहीं मिले हैं। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि सीबीसीआईडी जांच संबंधी कोई आदेश अभी पुलिस को नहीं मिला है।
विज्ञापन

---
सोशल मीडिया पर उबाल, न्याय की मांग
नवविवाहिता शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। बड़ी संख्या में लोग इस मामले में तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। सृष्टि कंडारी की मौत की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में गहरा दुख और आक्रोश देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं और इस मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग उठा रहे हैं। कई लोगों ने इसे समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बताते हुए कहा कि बेटियों को सुरक्षित माहौल मिलना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

भाकपा माले ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
नवविवाहिता शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि यह घटना समाज के सामने गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि सृष्टि को जल्द न्याय मिलना चाहिए और उसे मौत के मुंह में धकेलने वालों को कठोर दंड मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed